एक्सप्लोरर

Agni-Prime Missile: DRDO ने आधी रात को आइलैंड पर बरसाई 'अग्नि', 3000 किलो परमाणु बम की ताकत देख कांप उठे चीन-पाकिस्तान!

Agni-Prime Missile: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल के सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए डीआरडीओ, एसएफसी और सशस्त्र बलों को बधाई दी है.

Agni-Prime Missile: भारत ने ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-प्राइम’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार शाम यह परीक्षण किया गया और बताया कि मिसाइल ने विश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए परीक्षण के सभी उद्देश्य हासिल कर लिए.

रक्षा मंत्रालय के बयान के मुताबिक, ‘‘सामरिक बल कमान (एसएफसी) के साथ रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तीन अप्रैल को शाम करीब सात बजे ओडिशा तट पर एपीजी अब्दुल कलाम द्वीप से नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया.’’

बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह- सशस्त्र बल और होंगे मजबूत 

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, एसएफसी प्रमुख और डीआरडीओ के साथ भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस परीक्षण का निरीक्षण किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए डीआरडीओ, एसएफसी और सशस्त्र बलों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि मिसाइल का सफल परीक्षण सशस्त्र बलों की ताकत को और मजबूत करेगा. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल चौहान और डीआरडीओ अध्यक्ष समीर वी कामत ने सफल परीक्षण के लिए एसएफसी और डीआरडीओ के प्रयासों की सराहना की.

ये हैं अग्नि प्राइम से जुड़ी विशेष बातें

  • लंबाई- 34.5 फुट  
  • वजन - 11 हजार किलो
  • ईंधन- सॉलिड फ्यूल से उड़ेगी
  • खासियत- नई पीढ़ी की अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल और अग्नि मिसाइल्स की तुलना में हल्के मटीरियल से बनी है. यह एक साथ कई टारगेट्स साध सकती है. मिसाइल की नाक पर 3000 किलो तक के वॉरहेड फिट किया जा सकते हैं. यह अग्नि-1 की जगह लेगी. इंडिया ने इसे एरिया डिनायल वेपन (एडीडब्ल्यू) के तौर पर बनाया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बोले लोग- DRDO है तो मुमकिन है

डीआरडीओ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण से जुड़ी जानकारी दी गई तो लोग इस पर गर्व और खुशी जाहिर करने लगे. @Mritunjoykumar1 के हैंडल से लिखा गया, "हमें डीआरडीओ और भारत पर गर्व है. डीआरडीओ है तो मुमकिन है." @AskIndrajeet ने पोस्ट में कहा, "बधाई हो." @xipingaoc के हैंडल की ओर से लिखा गया कि आप लोग इसी तरह से बढ़िया काम करते रहिए.

डीआरडीओ हमारा रॉकस्टार- गर्व से यूं यूजर्स का सीना हुआ चौड़ा!

एक्स पर आगे @Payal_2198 के हैंडल से कहा गया, "सर अगला टेस्ट पाकिस्तान पर करिए." @VikashK76054304 के अकाउंट से लिखा गया कि डीआरडीओ बढ़िया काम कर रहा है. @THE_VALOR_AT_1 ने भी डीआरडीओ की तारीफ की और लिखा- डीआरडीओ और इसरो हमारे रॉकस्टार हैं.

यह भी पढ़ेंः पहले दिया ED को चैलेंज, फिर पहुंचे सलाखों के पीछे, जमानत पर बाहर आने के बाद अब क्या बोले संजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget