एक्सप्लोरर

Agni-5 Photo: आवाज से 24 गुना तेज रफ्तार, परमाणु हथियार से लैस...क्या आपने देखी 'अग्नि-5' की पहली तस्वीर?

Agni-5 Missile: डीआरडीओ ने अग्नि-5 मिसाइल को तैयार किया है. इस मिसाइल के सफल टेस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीआरडीओ टीम को बधाई दी.

India Agni Missile: भारत ने शक्तिशाली अग्नि-5 मिसाइल की पहली तस्वीर जारी कर दी है. मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री (MIRV) टेक्नोलॉजी वाली अग्नि मिसाइल को डीआरडीओ ने तैयार किया है. इसे दिव्यास्त्र मिशन का नाम भी दिया गया है. मिसाइल को ये नाम दिए जाने के पीछे की वजह ये है कि इसके जरिए कई सौ किलोमीटर के दायरे में दुश्मन के कई टारगेट को नेस्तनाबूद किया जा सकता है. मिसाइल इसके अलावा भी कई खूबियों से लैस है. 

भारत ने सोमवार को ही अग्नि-4 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफलतापूर्वक टेस्ट किया था. इस मिसाइल में कई सारे परमाणु बमों को भी लोड किया जा सकता है. भारत के इस सफलतापूर्वक मिसाइल परीक्षण का दम दुनिया ने देखा है. इस टेस्ट मिशन के सफल होने के साथ ही भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिनके पास पहले से ही इस तरह की टेक्नोलॉजी है. इसमें ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन शामिल है. 

अग्नि-5 मिसाइल की पहली तस्वीर


Agni-5 Photo: आवाज से 24 गुना तेज रफ्तार, परमाणु हथियार से लैस...क्या आपने देखी 'अग्नि-5' की पहली तस्वीर?

(अग्नि-5 मिसाइल-PTI)

डीआरडीओ ने तैयार की है मिसाइल

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने अग्नि-5 मिसाइल को तैयार किया है. वह चीन और पाकिस्तान जैसे मुल्कों से भारत की सुरक्षा के लिए अग्नि सीरीज की कई मिसाइलों को तैयार कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अग्नि-5 मिसाइल के सफल टेस्ट पर डीआरडीओ टीम को बधाई देते हुए कहा, 'एमआईआरवी तकनीक से लैस और देश में विकसित अग्नि-5 का सफल परीक्षण और मिशन दिव्यास्त्र के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों पर गर्व है.'

क्या है मिसाइल की खासियतें? 

अग्नि-5 मिसाइल में छोटे परमाणु बम और बड़े थर्मो-न्यूक्लियर हथियारों को भी लोड किया जा सकता है. इस मिसाइल की रेंज 3100 से 4900 मील है. अग्नि मिसाइल का दायरा चीन-पाकिस्तान में मौजूद टारगेट को आसानी से निशाना बना सकता है. MIRV टेक्नोलॉजी की वजह से मिसाइल के ऊपरी हिस्से में दो से 10 हथियार लगाए जा सकते हैं. ये मिसाइल 1500 किलोग्राम के परमाणु हथियार को भी ले जा सकती है. 

अगर मिसाइल की रफ्तार की बात करें तो ये आवाज की स्पीड से 24 गुना ज्यादा है. अग्नि-5 मिसाइल 29,401 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर सकती है. तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर वाली मिसाइल सॉलिड फ्यूल के जरिए उड़ान भरती है. 

यह भी पढ़ें: हमले की सोचने से पहले ही भारत की प्रचंड AGNI में जलकर राख हो जाएगा पाकिस्तान, अमेरिकी साइंटिस्ट को सता रहा डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनम वांगचुक को अगर कुछ होता है तो...', सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
'सोनम को अगर कुछ होता है तो...', अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन तो पत्नी गीतांजलि का अल्टीमेटम
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget