एक्सप्लोरर

...जब मायावती की इस बात पर सभी हैरान हो गये

बीएसपी चीफ़ ने बताया कि अखिलेश ने उनसे केस वापस लेने के लिए कई बार कहा था. मायावती ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता बीजेपी से मिले हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उप चुनाव में दोनों पार्टियों ने मिल कर हमें हराया.

नई दिल्ली: मायावती ने अपनी पार्टी बीएसपी में भारी फेरबदल किया है. दानिश अली को उन्होंने फिर से लोकसभा में संसदीय दल का नेता बना दिया है. इससे पहले जौनपुर के एमपी श्याम सिंह यादव के पास ये ज़िम्मेदारी थी. अगस्त के महीने में उन्हें दानिश अली को हटा कर संसदीय दल का नेता बनाया था. लेकिन तीन महीने में ही मायावती को दानिश फिर से पसंद आ गए. बताया जाता है कि तीन तलाक़ के मुद्दे पर मायावती उनसे नाराज़ हो गई थीं.

लखनऊ में मायावती ने बीएसपी ऑफिस में पार्टी के सांसदों, विधायकों और बड़े नेताओं की मीटिंग बुलाई थी. मायावती ने बैठक की शुरुआत में ही अखिलेश यादव को जम कर कोसा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन आगे जारी नहीं रखा जा सकता था. गठबंधन तोड़ने के लिए हमें ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है. लेकिन इसके अलावा कोई विकल्प नहीं था. इसी बैठक में मायावती की एक बात पर सब हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि हमने मुलायम सिंह यादव के ख़िलाफ़ अपना मुक़दमा वापस ले लिया है. गेस्ट हाउस कांड में उन्हें आरोपी बनाया गया था. लखनऊ के गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मायावती पर हमला किया था, उनके कपड़े फाड़ दिए थे. बीएसपी चीफ़ ने बताया कि अखिलेश ने उनसे केस वापस लेने के लिए कई बार कहा था. मायावती ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता बीजेपी से मिले हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उप चुनाव में दोनों पार्टियों ने मिल कर हमें हराया.

मायावती ने एक बार फिर यूपी में बीएसपी का पूरा संगठन बदल दिया. राज्य के उन्होंने चार भाग में बांट दिया है. हर हिस्से को सेक्टर का नाम दिया गया है. हर सेक्टर की ज़िम्मेदारी दो बड़े नेताओं को दी गई हैं . पहले सेक्टर में भीमराव अंबेडकर और सांसद गिरीश जाटव को लगाया गया है. लखनऊ, मेरठ, बरेली और मुरादाबाद मंडल को इस सेक्टर में रखा गया है. आगरा, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट और झांसी मंडलों को मिलाकर दूसरा सेक्टर बनाया गया है. मायावती ने आरएस कुशवाह और चिंतामणि को सेक्टर दो का प्रभारी बनाया है. प्रयागराज, मिर्ज़ापुर और फ़ैज़ाबाद को मिला कर सेक्टर तीन बना है. जिसका इंचार्ज राज्य सभा सांसद अशोक सिद्धार्थ और दिनेश चंद्र को बनाया गया है. सेक्टर चार में गोरखपुर, आज़मगढ़ और वाराणसी को रखा गया है. इस इलाक़े की ज़िम्मेदारी मुमताज़ अली को दी गई है. वे यूपी में बीएसपी के भी अध्यक्ष हैं.

बैठक के आख़िर में मायावती ने अयोध्या में राम मंदिर पर आने वाले फ़ैसले पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई भी नेता किया तरह का बयान नहीं देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे और पत्थर, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'घायल हूं, पुलिस तमाशा देख रही'
भारत सरकार के एक्शन पर आया Whats App का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
भारत सरकार के एक्शन पर आया Whats App का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
India Pakistan Relations: भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- 'जब भी हम दुश्मनी...'
भारत को पाकिस्तान की धमकी पर ममता बनर्जी गुट का बड़ा बयान, कहा- 'जब भी हम दुश्मनी...'

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत, जम्मू से रवाना हुआ 'बाबा बर्फानी' के भक्तों का पहला जत्था
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
आज 19 राज्यों में बारिश, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसे बादल, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का अपडेट जानें
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों बना दिए इतने रन, पहले टी-20 में क्या हुआ पढ़िए Highlights
Cocktail 2 BO Collection Day 13: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट, जानें- 100 करोड़ से है कितनी दूर?
'वेलकम टू द जंगल' के आगे हार मानने को तैयार नहीं 'कॉकटेल 2', 13वें दिन भी खूब छापे नोट
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Fake Water Bottle Viral Video : UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
UP स्टेशन पर 'फेक वॉटर बॉटल' बेचने का दावा, वीडियो पर रेलवे ने दिया जवाब
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Siri या Alexa... किस AI Voice Assistant ने दुनिया में पहले मारी एंट्री, कौन है यूजर्स की पसंद?
Embed widget