एक्सप्लोरर

तेलंगाना: आज शपथ ले सकते हैं केसीआर, कहा- मंत्रिमंडल में सभी वर्गों को मिलेगी जगह

टीआरएस प्रमुख ने बैठक के बाद कहा कि चूंकि निर्वाचन आयोग को एक राजपत्रित अधिसूचना जारी करनी है, इसलिए पूरे मंत्रिमंडल के गठन में कुछ दिन लग सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने एक सहयोगी के साथ गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे.

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के.चंद्रशेखर राव राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को शपथ लेंगे. केसीआर का यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा. केसीआर के नाम से लोगों में लोकप्रिय चंद्रशेखर राव, राजभवन में दोपहर बाद 1.30 बजे आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. टीआरएस के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को टीआरएस मुख्यालय तेलंगाना भवन में एक बैठक में केसीआर को अपना नेता चुना.

टीआरएस प्रमुख ने बैठक के बाद कहा कि चूंकि निर्वाचन आयोग को एक राजपत्रित अधिसूचना जारी करनी है, इसलिए पूरे मंत्रिमंडल के गठन में कुछ दिन लग सकते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने एक सहयोगी के साथ गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे.

केसीआर ने नई सरकार के गठन व शपथ ग्रहण समारोह के लिए राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है. टीआरएस प्रमुख ने कहा कि वह अपने मंत्रिमंडल में सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश करेंगे. राज्य में संवैधानिक व्यवस्था के तहत मंत्रिमंडल में अधिकतम 18 सदस्य हो सकते हैं. टीआरएस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की और टीआरएस विधायक दल की बैठक में केसीआर को सर्वसम्मति से दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव उन्हें सौंपा.

इससे पहले तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार व निर्वाचन अयोग के मुख्य सचिव एस.के.रुडोला ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी. तेलंगाना में सात दिसंबर को हुए चुनाव में 119 सदस्यीय विधानसभा में टीआरएस को 88 सीटें हासिल हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका

नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'

Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम

Embed widget