एक्सप्लोरर

इस्तीफे के बाद मायावती ने किया आगे के प्लान का खुलासा, अब ऐसे काम करेगी पार्टी

इस बैठक के बाद मायावती ने बताया कि 18 सितंबर 2017 से 18 जून 2018 तक यूपी दौरे का कार्यक्रम बनाया गया है. हर महीने की 18 तारीख को दो मंडलों में एक रैली होगी.

नई दिल्ली: राज्यसभा से इस्तीफे के बाद मायावती ने आगे की रणनीति बनाने का काम शुरू कर दिया. इसी सिलसिले में मायावती ने आज दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी.

इस बैठक के बाद मायावती ने बताया कि 18 सितंबर 2017 से 18 जून 2018 तक यूपी दौरे का कार्यक्रम बनाया गया है. हर महीने की 18 तारीख को दो मंडलों में एक रैली होगी.

इसी दिन मायावती उस इलाके के अहम नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगी. 18 जून से आगे का कार्यक्रम का बाद में होगा. इस बैठक में एक बड़ा फैसला हुआ कि अब मायावती के मंच से दूसरे नेता भी भाषण देंगे.

इसलिए चुना महीने की 18 तारीख मायावती ने बताया कि 18 की तारीख उनके लिए ख़ास है. उन्हें इसी दिन राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा. इसलिए महीने की हर 18 तारीख को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. उन्होंने बताया, सितंबर से वो अपने इस अभियान की शुरुआत करेंगी.

क्या बोलीं मायावती ? बीजेपी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा, ''देश की जनता बीजेपी से त्रस्त है. जनता को इससे बचाने के लिए हमने ये कार्यक्रम शुरू किया है. यूपी से बाहर दूसरे राज्यों में धरना कार्यक्रम चल रहा है. मायावती ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार दलित, अल्पसंख्यकों और छोटे व्यापारियों के खिलाफ है.

क्या है पूरा मामला ? मायावती का राज्यसभा का कार्यकाल अगले साल अप्रैल तक था. लेकिन संसद में बोलने से रोके जाने से पर 18 जुलाई को उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. लेकिन उनका त्याग पत्र तीन पन्नों का था. इसलिए राज्य सभा के सभापति हमीद अंसारी ने मायावती से एक लाईन का हाथ से लिखा हुआ इस्तीफा माँगा. और फिर ये मंजूर भी हो गया.

अब राज्य सभा में बीएसपी के सिर्फ पांच सांसद ही बचे रह गए है. राजनीतिक हलकों में मायावती के इस कदम को उनके दलित वोट बैंक को मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है.

साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का खाता भी नहीं खुला था जबकि उत्तर प्रदेश के 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी केवल 18 सीटें जीत पायी. बैठक सुबह 11 बजे मायावती के दिल्ली स्थित घर 14, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर शुरु होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget