अमित शाह से मिले राजभर, कहा- अब कोई नाराजगी नहीं, राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देगी पार्टी
मालूम हो कि पिछले कुछ समय से राज्य सरकार के प्रति तल्ख रवैया अपनाये राजभर ने भाजपा पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाया था.

नई दिल्ली: योगी सरकार के लिए नाराजगी जता चुके ओम प्रकाश राजभर ने आज अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि अब कोई नाराजगी नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का साथ देने का एलान कर दिया.
राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने बताया कि उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात कर उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं. इसके साथ ही अपनी शिकायतों के समर्थन में सुबूत भी पेश किये.
उन्होंने बताया कि शाह ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह आगामी 10 अप्रैल को लखनऊ आएंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ बात करके उनका निपटारा कराएंगे.
मालूम हो कि पिछले कुछ समय से राज्य सरकार के प्रति तल्ख रवैया अपनाये राजभर ने भाजपा पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाया था. राजभर ने कल प्रदेश सरकार की पहली सालगिरह के जश्न से भी दूरी बनाये रखी थी.
राजभर ने आगाह किया था कि अगर बीजेपी उनकी समस्याओं को नहीं सुलझाएगी तो वहराज्यसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे. राजभर की पार्टी की पार्टी के यूपी में चार विधायक हैं.
Source: IOCL
























