एक्सप्लोरर

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने एसडीएम को किया पैदल, बस से जाना पड़ा मुख्यालय

आम तौर पर जिलाधिकारी लोगों की शिकायतों और परेशानियों से इस कदर सख्त होते हुए नहीं देखा गया है. लेकिन एक जिलाधिकारी को एसडीएम पर इतना ज्यादा गुस्सा आया कि उन्होंने उसे पैदल कर दिया. और एसडीएम को बस से मुख्यालय आना पड़ा.

मुजफ्फरनगर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के किसानों की सूची उपलब्ध नहीं कराना एसडीएम को महंगा पड़ गया. ड्यूटी में लापरवाही देख जिलाधिकारी इतनी भड़क गयीं कि उन्होंने एसडीएम दीपक को जन चौपाल में जमकर फटकार लगाई. एसडीएम की लापरवाही से नाराज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी इतने पर भी संतुष्ट नहीं हुईं बल्कि उन्होंने एसडीएम को पैदल कर दिया और यहां तक कहा कि तुम एसडीएम के लायक नहीं. फिर दीपक कुमार को सरकारी गाड़ी ले जाने से रोक दिया और गाड़ी खड़ी कर बस से जाने का आदेश दिया. जिसके बाद एसडीएम दीपक कुमार बस से मुख्यालय पहुंचे. वहीं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी का गुस्सा लेखपाल पर भी उतरा. लेखपाल को भी उन्होंने खूब खरी-खरी सुनाई.

एसडीएम को हटाकर मुख्यालय से किया अटैच

मामला शाहपुर ब्लॉक के गांव सौरम का है जहां जन समस्याएं सुनने के लिए चौपाल लगाई थी. जन चौपाल में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में चयनित किसानों की सूची लेखपाल से मांगी. लेखपाल ने बताया कि गांव में नहीं रहने वाले 175 किसानों को सम्मान निधि का पैसा नहीं दिया जा सका. जिलाधिकारी ने कहा कि इन सभी किसानों की सूची दिखाई जाए. लेखपाल सूची नहीं दे पाए. उसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम दीपक कुमार से कहा कि जिन किसानों को पैसा नहीं मिला है, उनकी सूची दें. एसडीएम भी जब सूची उपलब्ध नहीं करा पाए तब जिलाधिकारी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने एसडीएम को जमकर हड़काया. जिससे जन चौपाल में सन्नाटा छा गया. उसके बाद जिलाधिकारी ने शाम के समय ही एसडीएम दीपक कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप और गांव के लेखपाल योगेंद्र महले के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया.

पूछे जाने पर डीएम सेल्वा कुमारी ने एसडीएम को हटाने की पुष्टि की और कहा कि सरकारी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं एडीएम अमित सिंह ने विस्तार से घटना के बारे में कहा,” सौरम गांव में इंस्पेक्शन के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में डीएम ने कुछ अनियमितता पाई. लोगों ने चौपाल में योजना का पैसा नहीं मिलने की शिकायत की. साथ ही राशन दिये जाने के बारे में भी बताया. गांववालों ने बताया कि एसडीएम शिकायत के बावजूद निरीक्षण करने नहीं आते. इन सब मामलों को देखते हुए एसडीएम को हटाकर जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है. दीपक कुमार की जगह कुंवर भूपेंद्र को बुढना एसडीएम नियुक्त किया गया है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget