एक्सप्लोरर

Australia Facebook Issue: ऑस्ट्रेलिया में सख्ती के बाद फेसबुक की अकड़ ढीली, भारत में दिख सकता है इसका असर

Australia Facebook Issue: ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कानून बनाया है कि किसी भी वेबसाइट पर दिखाई जाने वाली उसके देश की समाचार सामग्री के लिए उस सोशल मीडिया वेबसाइट को भुगतान करना होगा. इसे लेकर सरकार और फेसबुक के बीच टकराव चला था, लेकिन फेसबुक को झुकना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया की सख्ती के बाद फेसबुक की अकड़ ढीली पड़ गई है. भारत में भी ये चर्चा तेज हो गई है कि फेसबुक या सोशल मीडिया की मनमानी पर लगाम लगाने वाले नियम होने चाहिए. ऑस्ट्रेलियाई सरकार और फेसबुक के बीच चल रहे विवाद का असर भारत में भी दिख सकता है. ये बहस छिड़ गई है कि भारत में भी फेसबुक को न्यूज कंटेट दिखाने के लिए पैसे देने चाहिए.

ऑस्ट्रेलिया में जब सरकार ने नियम सख्त किए तो फेसबुक ने तेवर दिखाते हुए कोरोना और मौसम विभाग के पेज समेत कई ऑस्ट्रेलियाई पेज भी बंद कर दिए. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने तुरंत भारत और कनाडा के पीएम से बात की. जिसके बाद फेसबुक ने बातचीत का फैसला लिया.

दरअसल ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कानून बनाया है कि किसी भी वेबसाइट पर दिखाई जाने वाली उसके देश की समाचार सामग्री के लिए उस सोशल मीडिया वेबसाइट को भुगतान करना होगा. इसे लेकर सरकार और फेसबुक के बीच टकराव चला था, लेकिन फेसबुक को झुकना पड़ा.

भारत में भी फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियां न्यूज वेबसाइट की खबरों को दिखाती हैं. इसके बदले ये कंपनियां खुद तो अरबों रुपए कमाती हैं, लेकिन उसे वेबसाइट के साथ शेयर नहीं करतीं. साथ ही न्यूंज कंपनियो का दावा है कि उनकी खबरों से फेसबुक जैसी कंपनियों की विश्वसनीयता बढ़ती है. अब इन कंपनियों के लिए राजस्व साझा करने वाले नियम की मांग हो रही है.

भारत से फेसबुक पर राजस्व को लेकर नकेल कसने की इसलिए भी ज्यादा उम्मीदें हैं क्योंकि इससे पहले भारत सरकार ने ट्विटर के मनमाना रवैये पर हाथ मरोड़ा था. आरोप लगा था कि सोशल मीडिया कंपनियां संपादकीय फैसलों की तरह अपना कंटेंट पेश कर रही हैं. भारत सरकार ने दिल्ली हिंसा और किसान आंदोलन को लेकर ट्वीटर के कंटेंट पर सवाल उठाए थे.

ये भी पढ़ें: Facebook ऑस्ट्रेलिया में न्यूज पर लगा बैन हटाएगा, PM मॉरिसन ने दी थी वॉर्निंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget