एक्सप्लोरर

Indian Airline Pilots: जानिए अब तक कितने पायलट कोविड से मरे, फ्रंटलाइन वर्कर्स स्टेटस की मांग की

पिछले साल कोरोना के रफ्तार पकड़ने से पहले ही वंदे भारत अभियान के तहत विदेश में फंसे कोरोना मरीजों और यात्रियों को भारत लाने का काम भारतीय पायलट कर रहे हैं. दूसरी लहर के तेज होने के बाद कम से कम 17 भारतीय पायलटों की कोरोना से मौत हुई है. इसको देखते हुए भारतीय पायलटों के एक दल ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.

भारतीय पायलटों के संघ The Federation of Indian Pilots ने मांग की है कि उनके सदस्यों को सरकार कोविड से लड़ने वाले फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दे. इसके तहत फ्रंटलाइन वर्कर को जो भी सुविधा दी जा रही है, दुर्घटना की स्थिति में वे सभी सुविधाएं भारतीय पायलटों को भी मिलें. इसमें प्राथमिकता के आधार पर पायलटों का वैक्सीनेशन, बीमा कवरेज और मुआवजे की मांग रखी गई है. फेडरेशन ने यह फैसला तब लिया है जब पिछले एक साल के दौरान 17 पायलटों की मौत कोरोना के कारण हुई है. इनमें से 13 की मौत इस साल फरवरी के बाद हुई है. 

10 करोड़ मुआवजे की मांग 

पायलटों के संगठन The Federation of Indian Pilots ने बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर मांग की है कि उसके लिए फ्रंटलाइन वर्कर के तहत अलग से एक "Air Transportation Workers", श्रेणी  बनाई जाए. फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट द्वारा सात जून को दाखिल याचिका में कहा गया है कि महामारी के दौरान पायलटों ने जरूरी सेवाएं मुहैया कराई हैं. याचिका में कोविड-19 से जान गंवाने वाले पायलटों के परिवारों को 10 करोड़ रुपये मुआवजा देने का केंद्र को निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है. 

13 पायलटों की मौत फरवरी से जून के बीच 
जनहित याचिका के मुताबिक बीते साल से अब तक कोरोना महामारी की वजह से 17 पायलटों की जान गई है, जिनमें से 13 की मौत इस साल फरवरी से जून के बीच में हुई है. याचिका के मुताबिक मार्च 2020 से विभिन्न विमान कंपनियों और पायलटों ने 'वंदे भारत मिशन में भूमिका निभाई और दूसरे देशों में फंसे हुए नागरिकों को वतन लाने का काम किया. महामारी की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सकीय सामानों की आपूर्ति में भी पायलटों ने सेवा दी.

कुछ ब्लैक फंगस से भी प्रभावित 
याचिका में कहा गया,‘महामारी के समय कई पायलट कोरोना वायरस से प्रभावित हुए और कई की जान चली गई. कोविड-19 के बाद म्यूकरमाइकोसिस जैसी अन्य बीमारियों के कारण भी कई पायलट स्थायी तौर पर या अस्थायी तौर पर शारीरिक रूप से प्रभावित हुए. याचिका में दावा किया गया कि कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले पायलटों को समुचित मुआवजे के लिए आज तक कोई योजना पेश नहीं की गई है.’ याचिका पर निर्धारित प्रकिया के तहत कुछ दिन में सुनवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें

मुफ्त वैक्सीन, दीवाली तक 80 करोड़ लोगों को राशन की घोषणा के बाद जानें सरकार पर पड़ेगा कितने का बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget