एक्सप्लोरर

आदित्य-एल1 की हेलो ऑर्बिट में एंट्री के बाद ISRO चीफ एस सोमनाथ ने बताया क्या है आगे का प्लान?

Aditya-L1: आदित्य-एल1 के हेलो ऑर्बिट में दाखिल होने पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा है कि यह हमारे लिए काफी संतोषजनक है. हम अगले कुछ घंटे इसकी निगरानी करेंगे.

Aditya-L1 Mission: इसरो का सौर मिशन आदित्य-एल1 हेलो ऑर्बिट में दाखिल हो गया है. इसको लेकर इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि आज का कार्यक्रम केवल आदित्य-एल1 को सटीक हेलो कक्षा में स्थापित करना था. इसका सही जगह स्थापित होना संतोषजनक है.

सोमनाथ ने शनिवार (6 जनवरी) को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "यह एक हाई ऑर्बिट की ओर बढ़ रहा था. इसलिए हमें थोड़ा सुधार करना पड़ा. फिलहाल हमारी गणना के मुताबिक यह सही जगह पर है. हालांकि, हम अगले कुछ घंटों तक इस पर नजर रखेंगे और देखेंगे कि यह सही जगह पर है या नहीं."

'जैसा अनुमान लगाया गया था वैसा ही हुआ'
उन्होंने कहा, " यह हमारे लिए काफी संतोषजनक है, क्योंकि इससे साथ एक लंबी यात्रा का अंत हुआ है. लॉन्चिंग के 126 दिन बाद यह अपने आखिरी बिंदु पर पहुंच गया है. अंतिम बिंदु तक पहुंचना किसी के लिए भी एक चिंताजनक क्षण होता है. हम इसको लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे. इसलिए जैसा अनुमान लगाया गया था वैसा ही हुआ. हम बहुत खुश हैं."

'बदलाव होने पर करना पड़ सकता है सुधार'
इसरो के अध्यक्ष ने बताया कि अगर इसमें थोड़ा सा भी बदलाव हुआ तो हमें इसमें सुधार करना पड़ सकता है. हमें ऐसा होने की उम्मीद नहीं है. हमारे पास कण के माप भी हैं कि सूर्य से क्या निकल रहा है. इसके अलावा हमारे पास लॉ और हाई एनर्जी एक्स-रे माप भी हैं.

उन्होंने कहा कि हमारे पास एक मैग्नेटोमीटर भी है, जो अंतरिक्ष चुंबकत्व (space magnetism) क्षेत्र  पर नजर रखता है. बहुत से लोग इस प्रभाव को जानने में दिलचस्पी रखते हैं. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बहुत सारी वैज्ञानिक जानकारियां मिलेंगी.  गौरतलब है कि शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया आदित्य एल1 अपनी आखिरी और बेहद जटिल प्रक्रिया से होकर गुजरा और लैग्रेंज प्वाइंट में दाखिल हुआ.

यह भी पढ़ें- CJI चंद्रचूड़ कर रहे थे मामले की सुनवाई, फिर सामने रख दी गईं व्हिस्की की बोतलें, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget