एक्सप्लोरर

इनके साथ शादी के बंधन में बंधेंगी रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह

अदिति पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ सात फेरे लेंगी. दोनों दिल्ली में शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे. 23 नवंबर को रिसेप्शन का प्रोग्राम है.

नई दिल्ली: रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अदिति सिंह का रिश्ता पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ तय हुआ है. बताया जा रहा है कि नई दिल्ली में 21 नवंबर को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधेगे. वहीं दो दिन बाद यानी 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में अदिति ने बताया कि समारोह के लिए शादी के कार्ड बांटे जा रहे हैं. अंगद और अदिति 2017 में विधायक बने और दोंनो राजनीतिक परिवारों से आते हैं. अदिति सिंह ने बताया कि शादी में खास मेहमान शामिल होंगे. शादी समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं.

आपको बता दें कि अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं. उन्होंने 2017 में 90 हजार से ज्यादा वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट जीती थी. उनके पिता अखिलेश कुमार सिंह पांच बार रायबरेली सीट से चुनाव जीत चुके हैं. हाल ही में विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन के बहिष्कार के बावजूद सत्र में शिरकत करने को लेकर चर्चा में रही थीं.

वहीं अंगद सिंह ने 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते. विधायक अंगद सिंह स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं. दिलबाग सिंह नवांशहर सीट से छह बार विधायक रह चुके थे.

झारखंड: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, सीएम रघुवर दास के खिलाफ प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, वजह आई सामने
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, वजह आई सामने
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget