एक्सप्लोरर

370 हटने पर कांग्रेस में कोहराम, अधीर रंजन चौधरी ने किया 'सेल्फ गोल', सरकार के फैसले के समर्थन में कई कांग्रेसी नेता

जम्मू-कश्मीर मसले पर यूएन निगरानी कर रहा है ऐसे में ये आंतरिक मामला कैसे हो सकता है, लोकसभा में ये सवाल पूछकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सेल्फ गोल कर दिया. गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि कश्मीर और पीओके भी हमारा है. जरुरत पड़ी तो इसके लिए जान दे सकते हैं. अधीर रंजन के बयान पर सोनिया गांधी भी नाराज दिखीं.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही कांग्रेस में कोहराम मचा हुआ है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे शक्ति का दुरुपयोग बताया. वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस मुद्दे पर 'सेल्फ गोल' कर लिया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मसले पर यूएन निगरानी कर रहा है, ऐसे में ये आंतरिक मामला कैसे हो सकता है. इसपर बीजेपी ने कांग्रेस को घेर लिया. उधर सरकार के इस फैसले का विरोध कर रही है तो पार्टी के ही कई नेताओं ने सरकार के फैसले का समर्थन किया है.

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर, संविधान का उल्लंघन कर और जम्मू-कश्मीर को बांट कर राष्ट्रीय एकीकरण नहीं किया जा सकता है. यह देश यहां रहने वालों से बना है, जमीन से नहीं." उन्होंने कहा, "इस प्रकार से कार्यकारी शक्ति का दुरुपयोग करके हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला गया है. अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुख्यधारा के राजनीतिक नेताओं को गुप्त स्थानों पर जेल में डाल दिया गया है. यह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है. कैद किए गए नेताओं को रिहा किया जाना चाहिए.

कांग्रेस का 'सेल्फ गोल'

कांग्रेस के सदन नेता अधीर रंजन चौधरी ने बिल के पेश किए जाने का विरोध किया और बीजेपी से पूछा की कश्मीर आंतरिक मामला कैसे है. बस फिर क्या था बीजेपी ने इसे मुद्दा बना लिया और कांग्रेस को घेर लिया. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर हमारा है और पीओके भी और जरुरत पड़ी तो इसके लिए जान भी दे सकते हैं. अधीर रंजन चौधरी ने जब कहा कि कश्मीर आंतरिक मामला कैसे हो सकता है तो इस पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के चेहरे का भाव पूरी तरह बदल गया. वह साफ तौर पर इस बयान से नाराज दिख रही थी. उन्होंने पीछे बैठे सांसदों को इशारा भी किया.

सरकार के फैसले के समर्थन में कई कांग्रेसी नेता

अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले को लेकर कांग्रेस नेताओं की राय एक नहीं है. पार्टी के कुछ नेताओं ने सरकार के फैसले को सही बताया है. सोमवार को कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 21वीं सदी में अनुच्छेद 370 औचित्य नहीं है. हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट हटा लिया. उधर जनार्दन द्विवेदी ने कल कहा कि यह राष्ट्रीय संतोष की बात है. इसके अलावा रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने इस फैसले को सही बताया. उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ा हिस्टोरिक डिसिजन है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget