एक्सप्लोरर

Adani Group In Media Industry: गौतम अडानी ग्रुप ने न्यूज एजेंसी IANS में सबसे बड़ी हिस्सेदारी खरीदी, जानें क्यों है खास

Adani Group In Media Industry: अडानी समूह ने पिछले साल मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा था. उसके बाद से ये ग्रुप 3 मीडिया संस्थानों एक्वायर कर चुका है. इसमें NDTV के बाद IANS बड़ा नाम है.

Adani acquires news agency IANS: मीडिया इंडस्ट्री में गौतम अडानी ग्रुप की भागीदारी बढ़ती जा रही है. NDTV के बाद अब इस ग्रुप ने मशहूर समाचार एजेंसी आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक समूह ने मीडिया क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है. NDTV के अधिग्रहण के बाद अडानी ग्रुप की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) का दूसरा बड़ा सौदा माना जा रहा है. एनडीटीवी की तरह की आईएएनएस का मुख्यालय भी दिल्ली में ही है.

50.50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की

अब यह कंपनी भी एएमएनएल की सहायक कंपनी की तरह काम करेगी. एक नियामक फाइलिंग में, अडानी एंटरप्राइजेज समूह की मीडिया में रुचि रखने वाली कंपनी ने कहा कि इसकी सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इक्विटी शेयरों में 50.50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है. कंपनी ने अधिग्रहण मूल्य का खुलासा नहीं किया.

NDTV के बाद दूसरा बड़ा अधिग्रहण 

आपको बता दें कि मीडिया इंडस्ट्री में अडानी का कदम सुर्खियों में है. उन्होंने पिछले साल मार्च में मीडिया बिजनेस में कदम रखा था जब क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया का अधिग्रहण किया था, जो व्यवसाय और वित्तीय समाचार डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म बीक्यू प्राइम संचालित करता है. इसके बाद दिसंबर में इसने ब्रॉडकास्टर एनडीटीवी में लगभग 65 फीसदी हिस्सेदारी ले ली. एएमएनएल इन अधिग्रहणों का माध्यम भी था.

फाइलिंग में कहा गया है कि एएमएनएल ने आईएएनएस और आईएएनएस के एक शेयरधारक संदीप बामजई के साथ आईएएनएस के संबंध में अपने पारस्परिक अधिकारों को रिकॉर्ड करने के लिए एक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. वित्तीय वर्ष 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) में आईएएनएस का राजस्व 11.86 करोड़ रुपये था.

अडानी समूह ने इस पर क्या कहा?
फाइलिंग में कहा गया है कि आईएएनएस का सभी परिचालन और प्रबंधन नियंत्रण एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) के पास होगा और एएमएनएल को आईएएनएस के सभी निदेशकों को नियुक्त करने का अधिकार होगा. ऊपर निर्धारित अधिग्रहण के अनुसार, आईएएनएस अब एएमएनएल की सहायक कंपनी है.

ये भी पढ़ें:Adani Group: अडानी समूह 8700 करोड़ रुपये करेगी बिहार में निवेश, 10,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget