एक्सप्लोरर

'SP-BSP, TMC-DMK और RJD के साथ शिवसेना को भी लपेट दिया...', नीतीश कुमार को लेकर और क्या बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम?

Acharya Pramod Krishnam: नीतीश कुमार ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनीतिक पार्टियों में बढ़ते वंशवाद को लेकर निशाना साधा. इस पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से वंशवाद को लेकर की गई टिप्पणी पर चुटकी ली है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इंडिया गठबंधन की क्या अद्भुत व्याख्या है. सपा, बसपा, टीएमसी, डीएमके, आरजेडी के साथ शिवसेना को भी लपेट दिया.

दरअसल, केंद्र सरकार ने मंगलवार (23 जनवरी) को बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती से एक दिन पहले उन्हें भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित करने की घोषणा की थी. इस मौके पर जेडीयू ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देते हुए एक जनसभा का आयोजन किया था.

नीतीश कुमार ने वंशवाद को लेकर साधा निशाना
इस दौरान नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया और कर्पूरी ठाकुर की मिसाल देते हुए उन्होंने राजनीतिक पार्टियों में बढ़ते वंशवाद को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज-कल कुछ लोग अपने परिवार को राजनीति में आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन वह इसके खिलाफ हैं. सीएम नीतीश ने कहा था कि उन्होंने कर्पूरी ठाकुर से ही सीखकर अपने परिवार के किसी भी सदस्य को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया.

केंद्र के फैसले की सरहाना की 
इससे पहले कर्पूरी को ठाकुर भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार तारीफ की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "पूर्व मुख्यमंत्री और महान समाजवादी नेता स्व. कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया जाना हार्दिक प्रसन्नता का विषय है. केंद्र सरकार का यह अच्छा निर्णय है."

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी 100वीं जयंती पर दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान दलितों, वंचितों और उपेक्षित तबकों के बीच सकारात्मक भाव पैदा करेगा. हम हमेशा से ही उनको भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं. सालों पुरानी मांग आज पूरी हुई है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को धन्यवाद.

यह भी पढ़ें- 'बीजेपी हटाओ, देश बचाओ', टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय बोले- हर पार्टी का हो यही लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget