एक्सप्लोरर

कार जैकिंग और ड्राइवर की हत्या का आरोपी 15 साल बाद गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी हरिओम ने ड्राइवर महेश चौधरी की हत्या की बात कबूल कर ली है. आरोपी ने यह भी बताया कि उसने पूरी साजिश अपने एक दोस्त राकेश के साथ मिलकर रची थी.

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने साल 2007 में हुए एक कैब ड्राइवर की हत्या (Murder) के आरोपी को 15 साल बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का हरिओम है, जो कानपुर के रहने वाला है. पुलिस को कार जैकिंग और गाड़ी के ड्राइवर महेश चौधरी की इस हत्या कर मामले में आरोपी हरिओम की पिछले 15 सालों से तलाश थी. कोर्ट ने हरिओम को भगौड़ा घोषित किया हुआ था. वहीं दिल्ली पुलिस ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा हुआ था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर अनिल शर्मा की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद आरोपी हरिओम को कानपुर देहात के ही एक गांव से गिरफ्तार कर लिया.

रास्ते में ड्राइवर की हत्या कर लूट ली थी गाड़ी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साल 2007 में बदरपुर थाना इलाके में राकेश चौधरी नाम के एक शख्स ने अपने पिता महेश चौधरी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी. महेश चौधरी टवेरा गाड़ी चलाते थे और किसी ने महेश चौधरी को कानपुर जाने के लिए हायर किया था, लेकिन कानपुर निकलने के बाद महेश चौधरी कभी वापस नहीं लौटे. दिल्ली पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला की फरीदाबाद रहने वाले हरिओम नाम के एक शख्स की महेश चौधरी से आखरी बार बात हुई थी. पुलिस ने हरिओम की तलाश शुरू की और कानपुर उसके गांव तक पहुंच गई. हरिओम के गांव वालों ने उसके टवेरा गाड़ी के साथ गांव आने की तस्दीक भी की.

हत्या कर बुलंदशहर की नहर में फैंक दी थी लाश

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी हरिओम ने ड्राइवर महेश चौधरी की हत्या की बात कबूल कर ली है. आरोपी ने यह भी बताया कि उसने पूरी साजिश अपने एक दोस्त राकेश के साथ मिलकर रची थी. इन्होंने दिल्ली से कानपुर जाने के लिए टवेरा गाड़ी बुक करी और बुलंदशहर के पास ड्राइवर महेश की अपनी गमछा से गला घोट कर हत्या कर दी. हरिओम ने बताया कि इसके बाद उन्होंने लाश को बुलंदशहर की ही एक नहर में फेंक दिया था और ड्राइवर के दो हजार रुपये, मोबाइल फोन और टवेरा गाड़ी लूटकर फरार हो गए थे. पुलिस अब हरिओम के साथी राकेश की तलाश में जुटी है. पुलिस जो शक है कि हरिओम इसी तरीके से कई वातदातो को अंजाम दे चुका है.

यह भी पढ़ें-

Rajya Sabha Election: सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर सीएम सोरेन का बड़ा ऐलान, जानें क्या कहा

Kerala Hate Slogan Case: PFI की रैली में नाबालिग ने लगाए थे भड़काऊ नारे, केरल पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget