एक्सप्लोरर

ABVP के प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को सौंपा ज्ञापन, रिसर्च से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया

कोरोना और लॉकडाउन ने छात्रों के लैब वर्क और रिसर्च को प्रभावित किया है. इस वजह से छात्रों के सामने पीएचडी पूरी करने में बाधा आई है. इस विषय को प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा.

नई दिल्ली: मंगलवार को आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली और आईएआरआई (भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ) के छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी से मुलाकात की. इन्होंने कोविड-19 की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए चौथे वर्ष के शोध छात्रों हेतु फेलोशिप की समय-सीमा में विस्तार की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा.

कोविड-19 और लॉकडाउन की परिस्थिति ने छात्रों के लैब वर्क और रिसर्च कार्यों को प्रभावित किया है, जिस कारण छात्रों के समक्ष पीएचडी पूरी करने में बाधा उत्पन्न हुई है. इस विषय को प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा है.

केन्द्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल के अनुरोधों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और डीजी आईसीएआर के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की. एबीवीपी ने केन्द्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी को इस संवेदनशील समय में छात्रों के भविष्य और करियर की स्थिति के बारे में विचार करने के लिए एक पत्र सौंपा है.

पत्र में वर्तमान कोविड-19 स्थिति के परिणामस्वरूप आईएसीआर/आईएआरआई के छात्रों द्वारा निर्धारित समय के भीतर प्रतिबद्ध शोध कार्यों को पूरा करने की असमर्थतता , छात्रों के समक्ष रसायनों की अनुपलब्धता, तकनीकी सहायता में कमी जैसी अनेकों समस्याओं के विषय को रखा गया है. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया की कई छात्रों को अपने पूरे शोध कार्य को दोबारा से शुरू करना पड़ सकता है. इन्हीं कारणों से छात्रों को शोध कार्यों को पूरा करने हेतु एक और वर्ष की आवश्यकता है.

एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव का कहना है कि," हम शोध छात्रों की समस्याओं को अलग-अलग निकायों के सामने लगातार रख रहे हैं. कृषि क्षेत्र से जुड़े शोध कार्य चूंकि प्रयोगशाला से जुड़े हुए हैं और निश्चित रूप से कोविड-19 के कारण उनका प्रयोगशाला का कार्य प्रभावित हुआ है ऐसे में सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएं. आज की हमारी वार्ता सकारात्मक रही है, हम आशा करते हैं कि शीघ्र हमने कृषि शोध से जुड़ी जिन समस्याओं को उठाया है उस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा." प्रतिनिधिमंडल में एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव, एग्रीविजन दिल्ली इकाई के संयोजक रोहित और आईएआरआई के छात्र शामिल रहे.

CBSE Board Exams 2021: क्लास 9 से 12 के लिए आरंभ हुआ रजिस्ट्रेशन, जानें जरूरी निर्देश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget