एक्सप्लोरर

abp न्यूज़ के पत्रकार जितेंद्र दीक्षित की किताब 'बॉम्बे आफ्टर अयोध्या' का विमोचन

जितेंद्र दीक्षित ने किताब में बाबरी मस्जिद कांड के बाद मुंबई में क्या बदलाव हुआ, उसके बारे में लिखा है. किताब विमोचन कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Bombay After Ayodhya: अयोध्या के बाबरी मस्जिद कांड (Babri Masjid Demolition) के बाद किस तरह से मुंबई का माहौल रहा और कैसे मुंबई में लगातार बदलाव हुआ. इस मुद्दे पर लिखी गई एबीपी न्यूज़ के पत्रकार जितेंद्र दीक्षित की किताब 'बॉम्बे आफ्टर अयोध्या' का मंगलवार (13 दिसंबर) को मुंबई प्रेस क्लब में विमोचन किया गया. इस मौके पर मुंबई के पूर्व रिटायर्ड पुलिस कमिश्नर एमएन सिंह के साथ एबीपी न्यूज़ एडिटर-इन-चीफ राजीव खांडेकर मौजूद रहे. 

जितेंद्र दीक्षित की 'बॉम्बे आफ्टर अयोध्या' किताब किस तरह से तमाम पत्रकारों के लिए और मुंबई के बारे में जानने वालों के लिए एक दस्तावेज साबित हो सकती है, इस पर बातचीत की गई. इस मौके पर मुंबई के पूर्व कमिश्नर एमएन सिंह ने बाबरी मस्जिद के बाद किस तरह से मुंबई में हालात रहे और कैसे एक पुलिस कमिश्नर के तौर पर उन्होंने उसे हैंडल किया और किस तरह से मुंबई पुलिस ने काम किया उस पर बात की. साथ ही उन्होंने दाऊद इब्राहिम और अंडरवर्ल्ड का भी जिक्र किया. 

पूर्व पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात

पूर्व कमिश्नर एमएन सिंह ने कहा कि दाऊद इब्राहिम जैसे गैंगस्टर तब बड़े हो जाते हैं जब उन्हें राजनेताओं और समाज के प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त होता है. पुलिस विभाग में राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण कुछ अधिकारी बदनाम हो जाते हैं. दाऊद इब्राहिम राक्षस बन गया क्योंकि उसे सामाजिक मान्यता दी गई थी. अच्छे लोग उसके साथ घुलमिल गए. कई बिल्डर्स और फिल्म प्रोड्यूसर्स ने गैंगस्टर्स को पेरोल पर रखा था.

उन्होंने कहा कि राजनेता अपराधियों का इस्तेमाल इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि समाज पर उनकी पकड़ है. उन्हें वोट मिल सकता है. इसमें पुलिस क्या कर सकती है? राजनेता तभी जागते हैं जब बात उनकी गर्दन पर आती है. अब मैंने सुना है कि राजनेता गैंगस्टरों के साथ शामिल हो रहे हैं और उनसे संपत्ति खरीद रहे हैं. 


abp न्यूज़ के पत्रकार जितेंद्र दीक्षित की किताब 'बॉम्बे आफ्टर अयोध्या' का विमोचन

किताब में इस बारे में लिखा गया

बाबरी मस्जिद कांड के बाद किस तरह से मुंबई में सीरियल ब्लास्ट हुए और किस तरह से मुंबई वासियों ने उसे सहन किया और आगे बढ़ी, उस पर भी बात की गई. जितेंद्र दीक्षित ने किताब में बाबरी मस्जिद कांड के बाद मुंबई में क्या बदलाव हुआ उसके बारे में लिखा है. जो लोगों के लिए एक बड़ी जानकारी साबित होगी. एबीपी न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ राजीव खांडेकर ने जितेंद्र दीक्षित की किताब के बारे में उन तमाम खूबियों को साझा किया. जिसको पढ़ने से कोई भी किताबों का शौकीन मुंबई की उन तमाम चीजों के बारे में जान सकता है जो एक पत्रकार के तौर पर अनुभव किया जाता है. 

राजीव खांडेकर ने किताब की तारीफ की

राजीव खांडेकर ने कहा कि दीक्षित की किताब में पिछले तीस सालों के दौरान मुंबई में हुई घटनाओं के बारे में कई दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं. जितेंद्र प्रमोद महाजन हत्याकांड के जांच अधिकारी तक पहुंचने में सक्षम हो गए हैं, जिन्होंने जांच पूरी होते ही इस्तीफा दे दिया था. किताब हमें वास्तविक परिस्थितियों के बारे में बताती है, जिसके कारण प्रवीण महाजन ने अपने भाई को गोली मारी थी.

एबीपी न्यूज़ के पत्रकार जितेंद्र दीक्षित ने अपने पत्रकारिता के कैरियर के साथ अपने लिखने के शौक को किताबों के माध्यम से जारी रखा है. इस कार्यक्रम का संचालन मीडिया जगत से अपना करियर बना कर अब टीवी सीरियल की दुनिया में अपना नाम स्थापित करने वाली चारुल मलिक ने किया. 

ये भी पढ़ें- 

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में कितना हुआ इन्वेस्टमेंट और कितने का है प्रपोजल? सरकार ने संसद में बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM Yogi Challenge Islamic Influencer: 'संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज, इंशाल्लाह...', किसने CM योगी को दे डाला चैलेंज
'संभल ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज, इंशाल्लाह...', किसने CM योगी को दे डाला चैलेंज
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', एडॉप्शन पर कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', एडॉप्शन पर कोर्ट का आदेश
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- 'बर्दाश्त नहीं...'
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- 'बर्दाश्त नहीं...'
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget