एक्सप्लोरर

Exclusive: गाड़ी पर गोलियों के निशान, बाजू पर चोट! जानिए कनाडा पुलिस के हत्थे कैसे चढ़ा अर्शदीप डल्ला, ABP News को मिली चार्जशीट

Arshdeep Dalla Case Chargesheet: कनाडा पुलिस ने अर्श डल्ला और गुरजंत सिंह पर अवैध हथियार रखने से लेकर सबूतों के साथ छेड़छाड़ समेत कुल 11 आरोपों के साथ मुकदमा दर्ज करवाया है.

ABP News Exclusive: कनाडा की पुलिस ने अर्शदीप गिल उर्फ अर्श डल्ला और उसके साथी गुरजंत सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. एबीपी न्यूज़ के पास कनाडा की हाल्टन पुलिस की "Restricted" चार्जशीट की Exclusive Copy मौजूद है, जिसके मुकाबिक इन दोनों पर कुल 11 आरोप लगाए गए हैं, जिनमें अवैध हथियार रखने से लेकर सबूतों के साथ छेड़छाड़ तक के मामले शामिल हैं.

कनाडा पुलिस के मुताबिक, सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 को सुबह करीब 4:17 बजे, गुएल्फ पुलिस को अस्पताल से एक कॉल आई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना दी गई थी. घायल व्यक्ति, जिसकी पहचान अर्शदीप गिल के रूप में हुई, गुरजंत सिंह के साथ एक डॉज डुरांगो (लाइसेंस प्लेट DCHN175) में अस्पताल पहुंचा. गिल के दाहिने बाजू में हल्की चोट लगी थी, जिसका अस्पताल के स्टाफ ने उपचार किया.

गाड़ी पर दिखे गोलियों के निशान

पुलिस ने अस्पताल के बाहर खड़ी डॉज डुरांगो को देखा, जिसमें ड्राइवर साइड और फ्रंट विंडो पर गोली के निशान थे. गाड़ी की जांच में यात्री सीट पर दो गोली के खोल पाए गए, जिससे पता चलता है कि वाहन के अंदर से ही फायरिंग की गई थी. पुलिस ने इस वाहन को जब्त कर जांच के लिए हाल्टन रीजनल पुलिस मुख्यालय भेजा.

अर्श डल्ला ने पुलिस को क्या बताया?

गिल और सिंह ने पुलिस को बताया कि जब वे गुएल्फ लाइन पर ड्राइव कर रहे थे, तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार पर फायरिंग की, जिससे गिल घायल हो गया. हालांकि, सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोनों को "इरादे से गोली चलाने" के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. उन्हें उनके अधिकारों के बारे में चेतावनी दी गई और ओकविल पुलिस स्टेशन में केंद्रीय हिरासत में ले जाया गया. उनकी कपड़े और फोन को सबूत के तौर पर जब्त किया गया.

गंभीर आरोप: अर्श दल्ला और गुरजंत सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  1. इरादे से गोली चलाना
  2. अवैध रूप से प्रतिबंधित हथियार रखना
  3. हथियार का लापरवाही से उपयोग करना
  4. अवैध रूप से प्रतिबंधित हथियार रखना, यह जानते हुए कि इसके पास होने की अनुमति नहीं है
  5. वाहन में अवैध रूप से हथियार रखना
  6. हथियार के सीरियल नंबर से छेड़छाड़ करना
  7. राइफल और शॉटगन का अवैध रूप से कब्जा करना
  8. प्रतिबंधित उपकरण का कब्जा करना

इतना ही नहीं एबीपी न्यूज के पास कनाडा की अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक आज अर्श डल्ला की ओंटारियो अदालत में पेशी होगी, जिसमे उसकी जमानत पर सुनवाई होगी. साथ ही अर्श के साथी गुरजंट के मामले पर भी कोर्ट आज सुनवाई करेगी.

रिपोर्ट- शिवांक मिश्रा

ये भी पढ़ें: आतंकी डल्ला पर फायरिंग मामले में ट्विस्ट, गोली चलाने वाले का कनाडा पुलिस ने किया खुलासा, जानकर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
LIVE: विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति जा रहे राहुल गांधी, बोले- छात्र नहीं अकेले
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget