एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ EXCLUSIVE: क्या रेल हादसों के पीछे आंतकी साजिश है?

नई दिल्ली: हाल में हुए ट्रेन हादसे के पीछे आतंकवादी भी हो सकते हैं ?  एबीपी न्यूज से खास बातचीत में रेल राज्य मंत्री सामान्य मनोज सिन्हा ने कानपुर और आंध्रप्रदेश के कुनेरू में हुई दुर्घटनाओं को सामान्य नहीं माना है.

  • 20 नवंबर 2016- यूपी के कानपुर में पटरी से उतरी ट्रेन, 150 लोगों की मौत
  • 21 जनवरी 2016- आंध्रप्रदेश के कुनेरू में पटरी से उतरी ट्रेन, 39 लोगों की मौत

क्यों आ रहा है आतंकियों का नाम

क्या ये दुर्घटनाएं सामान्य हैं ?  क्या कोई तकनीकी गलती थी ? या फिर कोई सोची समझी साजिश थी? हाल में हुई ट्रेन दुर्घटनाओं को सरकार ने सामान्य नहीं माना है.  एबीपी न्यूज से बात करते हुए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है.

आतंकी साजिश से इनकार नहीं- सिन्हा

मनोज सिन्हा ने कहा है कि रेल हादसों में आतंकी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा है कि हादसों के बाद जिस तरह से रेल ट्रैक की हालत मिली है, उससे लग रहा है कि यह आतंकी साजिश हो सकती है.

ABP न्यूज़ EXCLUSIVE: क्या रेल हादसों के पीछे आंतकी साजिश है?

आतंकी कार्रवाई के पहलू से हो रही है जांच

सरकार की मानें तो ट्रेन दुर्घटनाओं की जांच में अब आतंकी कार्रवाई के पहलू से भी हो रही है और इंतजार नतीजे आने का है. सारी जांच अब आईबी, एनआईए, एटीएएस, आरपीएफ और पुलिस पर टिकी हैं, लेकिन इसी बहाने रेलवे की सुरक्षा अब सरकार की प्राथमिकता में आ गई है.

आखिर रेल दुर्घटनाओं के पीछे आतंकी साजिश का शक पनपा कहां से ? ऐसा क्या हुआ कि आज सरकार जांच में ये पहलू जोड़ने को मजबूर है कि कहीं हाल की रेल दुर्घटनाओं के पीछे आतंकी गुट तो नहीं हैं ?

बिहार में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद हुए खुलासे

बिहार में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में पुलिस ने दस दिन पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. नेपाल से लगा यह इलाका मोतिहारी आपराधिक गतिविधियों के लिए बदनाम है. ये वही जगह है जहां हाल ही में एक व्यापारी को एके 47 से भून दिया गया था और 4 साल पहले इंडियन मुजाहिदीन का सरगना यासीन भटकल पकड़ा गया था.

sasdd

16 जनवरी गिरफ्तार हुए इन लोगों का नाम उमाशंकर पटेल, मुकेश यादव  और मोती पासवान है. लेकिन इन तीनों ने जो खुलासे किए उसने बिहार से लेकर दिल्ली तक और उसके बाद कानपुर से लेकर कुनेरू तक हलचल मचा रखी है.

तीनों ने घोरासन में रेल पटरी पर बम लगाना कबूला- पुलिस

पुलिस का दावा है कि तीनों ने पूर्वी चंपारण के ही घोरासन में रेल पटरी पर बम लगाना कबूला, जिसे गांववालों की सतर्कता से पुलिस ने डिफ्यूज कर दिया था. जांच चलती रही और जब तीनों पकड़े गए तो कई राज़ खुल गए.

kanpur-train-accident-3-min1-580x395

खबर है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इन लोगों को ट्रैक पर बम लगाने के लिए तीन-तीन लाख रुपए दिए और ऐसी ही हरकत लिए कुछ और टारगेट्स भी दिए गए थे.

क्या घोरासन की घटना के पीछे आईएसआई थी ?

गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा भी हैरानी भरा है, आका दुबई में बैठा शमसुल हूडा है और सरगना नेपाल में छुपा ब्रजेश गिरी है. दोनों आईएसआई के इशारे पर काम करते हैं. इन तीनों के जरिए शुरूआती सबूत तो मिल गए कि घोरासन की घटना के पीछे आईएसआई थी, लेकिन क्या कानपुर और कुनेरू में भी ऐसी ही साजिश रची गई ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सरकार को अस्थिर करने की...', BJP के आरोपों पर खेड़ा का पलटवार, बोले- ये संविधान विरोधी
‘सरकार को अस्थिर करने की...', BJP के आरोपों पर खेड़ा का पलटवार, बोले- ये संविधान विरोधी
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget