एक्सप्लोरर

राजस्थान-तेलंगाना में जारी है वोटिंग, जानें- किन प्लेटफॉर्म्स पर आप देख सकते हैं ABP News का एक्ज़िट पोल

ABP News Election Exit Polls: एबीपी न्यूज़ ने विधानसभा चुनावों वाले राज्यों में सीधे वोटरों से बात की है जिससे ये अंदाज़ा लगा है कि जीत किसकी झोली में जा रही है. इसे लेकर हम आपके लिए 100 घंटों की नॉन स्टॉप कवरेज करने जा रहे हैं और नतीजों से पहले आपको ये बताएंगे कि वोट डालने के बाद वोटरों ने क्या कहा.

नई दिल्ली: राजस्थान की 199 और तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. तेलंगाना में सुबह सात बजे से और राजस्थान में आठ बजे से वोट डाले जा रहे हैं. राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच काफी कड़ा मुकाबला है, यहां लोगों ने पिछले 20 सालों से एक कार्यकाल के बाद उसी पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं बिठाया है. वहीं तेलंगाना में टीआरएस अपने दूसरे कार्यकाल के लिए कांग्रेस नीत पीपुल्स फ्रंट की चुनौतियों का सामना कर रही है. सूबे में बीजेपी भी मैदान में है.

पिछले महीने 12 नवंबर से शुरू हुए मतदान का सिलसिला आज यानी 7 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा. इस दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए. सभी राज्यों के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे. छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुए, तो वहीं मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को वोट डाले गए.

पांच राज्यों में होने वाले ये विधानसभा चुनाव 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से करीब पांच महीने पहले हो रहे हैं, इसलिए इन्हें लोकसभा का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है. सबके मन में यही सवाल है कि इन राज्यों में किसकी हवा है और किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा. पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी सत्ता में है तो एक राज्य कांग्रेस के हाथों में है. तेलंगना में टीआरएस की सरकार है.

एबीपी न्यूज़ ने विधानसभा चुनावों वाले राज्यों में सीधे वोटरों से बात की है जिससे ये अंदाज़ा लगा है कि जीत किसकी झोली में जा रही है. इसे लेकर हम आपके लिए 100 घंटों की नॉन स्टॉप कवरेज करने जा रहे हैं और नतीजों से पहले आपको ये बताएंगे कि वोट डालने के बाद वोटरों ने क्या कहा.

कहां-कहां देख सकते हैं एक्ज़िट पोल?

टीवी के साथ-साथ मोबाइल फोन और दूसरे तमाम प्लेटफॉर्म पर टेक्स्ट, फोटो, वीडियो के अलावा ABP न्यूज़ टीवी की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट और एप Hotstar पर भी एक्ज़िट पोल दिखाया जाएगा.

लाइव टीवी: abpnews.abplive.in/livetv/ हिंदी वेबसाइट: abpnews.in अंग्रेजी वेबसाइट: abplive.in

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक्ज़िट पोल की जानकारी देंगे

हिंदी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abpnews अंग्रेज़ी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abplive हिंदी ट्विटर हैंडल: twitter.com/abpnewshindi अंग्रेजी ट्विटर हैंडल: twitter.com/abpnewstv हिंदी यूट्यूब: https://www.youtube.com/user/abpnewstv अंग्रेजी यूट्यूब: https://www.youtube.com/user/abpnewstv

आंकड़ों से आगे भी बहुत कुछ

एक्ज़िट पोल के नतीजों पर एक्सपर्ट और राजनीति के हर दांव-पेंच समझने वाले मेहमानों के बीच फुल डोज बहस भी होगी. किस क्षेत्र में किसे, क्यों, कैसे और कितनी सीटें मिल रही हैं इन तमाम प्रश्नों के यहां उत्तर मिलेंगे. राजनीतिक मेहमानों और चुनावी एक्सपर्ट की जुबानी आप जान पाएंगे कि अंतिम नतीजे क्या होंगे.

इस चुनावी मौसम में छत्तीसगढ़, मिजोरम और मध्य प्रदेश में वोटिंग हो चुकी है. सभी पांच राज्यों के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे जो इस ओर संकेत दे सकते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हवा का रुख किसकी ओर है.  200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है, लेकिन कई जगह पर मुकाबले के त्रिपक्षीय हो जाने की संभावना है.

119 सदस्यीय तेलंगाना में कांग्रेस ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ गठबंधन किया है और टीआरएस को टक्कर देने के लिए तैयार है. राजस्थान में 4.74 करोड़ मतदाता हैं, वहीं तेलंगाना में 2.80 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं. तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 1,821 उम्मीदवारों की किस्मत एक चरण में होने वाले इस चुनाव में तय होगी.

ये भी देखें

कहां गए अयोध्या के 182 मंदिर? सत्ता के विकास के लिए मंदिरों को 'वनवास' देती सियासत की घंटी बजाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
LIVE: संसद मार्च में घायल लड़की वेंटिलेटर पर, राहुल गांधी-केजरीवाल-जेपी नड्डा भी RML पहुंचे
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
मेघालय का हनीमून मर्डर केस: दोबारा जेल जा सकती है सोनम रघुवंशी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए 2 ऑप्शन
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget