एक्सप्लोरर

बांद्रा मामला: ABP Majha के रिपोर्टर राहुल कुलकर्णी जमानत मिलने के बाद बोले- 'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं'

मुंबई के बांद्रा में जुटी भीड़ के मामले में मिली जमानत के बाद ABP Majha के रिपोर्टर राहुल कुलकर्णी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. उन्होंने कहा कि हमने फैक्ट के आधार पर खबरें दिखाई थी.

मुंबई: मुंबई के बांद्रा में जुटी हजारों लोगों की भीड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए ABP Majha के पत्रकार राहुल कुलकर्णी को अदालत ने जमानत दे दी. उन्होंने जमानत मिलने के बाद कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन उसको हरा नहीं सकते हैं.

उन्होंने कहा, ''मैं सो नहीं पाया दो दिनों से. सत्य थोड़ा परेशान हो सकता है लेकिन उसको हरा नहीं सकते हैं. ये तय था. कोई इस तरह का प्रयास कर रहा था कि चैनल के खिलाफ और मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हो. कई ऐसे मैसेज भी देने की कोशिश की जा रही थी कि बांद्रा में जो घटना घटी है, उसके लिए हम जिम्मेदार हैं. हमने ऐसी कोई खबर नहीं चलाई जिससे की बांद्रा में भीड़ इकट्ठी हो. चैनल पर 14 अप्रैल को सुबह 9 बजे एक विश्वसनीय कागजात के आधार पर खबर चलाई. इस कागजात को लेकर सरकारी विभागों में काफी चर्चा हुई थी. इसलिए हम शुरुआत से लेकर अभी तक अपनी खबर पर कायम हैं. हमने खबर नहीं हटाई.''

उन्होंने आगे कहा, ''हमने खबर में बताया था कि ट्रेन चलाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और यही उस कागज में था. हमने कभी नहीं बताया कि बांद्रा से ट्रेन चलेगी, खुलेगी. ऐसा कभी नहीं कहा गया.''

एबीपी माझा के संवाददाता राहुल कुलकर्णी पर पुलिस ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी खबर में कहा था कि सरकार प्रवासी कामगारों के लिये जन साधारण ट्रेन सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है, इस खबर के बाद बांद्रा में भीड़ जमा हो गई थी. जिसके बाद पुलिस ने राहुल कुलकर्णी को बुधवार को गिरफ्तार किया.

कुलकर्णी को आज को बांद्रा में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में देने की मांग की. बहरहाल, अदालत ने कुलकर्णी की न्यायिक हिरासत की पुलिस की मांग को खारिज कर दिया. इसके बाद उनके वकील सुबोध ने उनकी जमानत की अर्जी डाली और अदालत ने उन्हें जमानत दे दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget