एक्सप्लोरर

ABP Ideas of India: मेरा नाम खान है इसलिए पाकिस्तान जाने की सलाह ज्यादा दी जाती है - कबीर खान

डायरेक्टर कबीर खान ने बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अंतर को लेकर कहा कि, असल में कहानी सुनाने का तरीका ही ऑडियंस को पकड़ता है. स्टोरी टेलिंग का ही तरीका चलेगा, फिर चाहे उसमें कुछ भी हो.

बॉलीवुड के तीन बड़े डायरेक्टर कबीर खान, आनंद एल राय और नागेश कुकनूर ने एबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2022 में शामिल होकर फिल्मों को लेकर खुलकर बातचीत की. इस दौरान फिल्मों पर होने वाले विवादों और सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चा पर भी इन बॉलीवुड डायरेक्टर्स ने अपनी राय रखी. 

सोशल मीडिया पर ज्यादा नेगेटिविटी
अपने राष्ट्रवाद और देशप्रेम को लेकर कबीर खान ने कहा कि, जो भी मैं फिल्म बनाता हूं वो मेरी पर्सनैलिटी का रिफ्लेक्शन है. आजकल राष्ट्रवाद और देशभक्ति में फर्क आ गया है. राष्ट्रवाद के लिए आपको एक विलेन चाहिए होता है, लेकिन देशभक्ति के लिए कोई काउंटर प्वाइंट नहीं चाहिए होता है. इस बार मेरी वही कोशिश थी. मेरी कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिसमें मैंने बहुत सारे तिरंगे दिखाए लेकिन वो नहीं चलीं. कबीर खान ने आजकल राष्ट्रवाद को लेकर गलत भाषा के इस्तेमाल पर कहा कि, आजकल सोशल मीडिया की वजह से लोगों को छूट मिल गई है. कई साल पहले वो ऐसा नहीं कर पाते थे. ये सब देखकर बुरा लगता है, सोशल मीडिया की नेगेटिविटी उसकी पॉजिटिव चीजों से ज्यादा हो गई हैं. मैं लड़ने नहीं निकला हूं, कहानी सुनाने निकला हूं. क्योंकि मेरा नाम खान भी है इसलिए गो टू पाकिस्तान ज्यादा कहा जाता है. एक बार पाकिस्तान गया था, तब वहां लश्कर ने कहा था कि गो बैक टू इंडिया. मैं ना इधर का रहा ना उधर का. 

डायरेक्टर कबीर खान ने बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अंतर को लेकर कहा कि, असल में कहानी सुनाने का तरीका ही ऑडियंस को पकड़ता है. स्टोरी टेलिंग का ही तरीका चलेगा, फिर चाहे उसमें कुछ भी हो. मुझे नहीं लगता है कि हॉलीवुड और हमारी इंडस्ट्री में कुछ ज्यादा अंतर है. हालांकि बजट का बहुत बड़ा फर्क है, वहां वीएफएक्स पर कई गुना ज्यादा पैसा खर्च किया जाता है. 

अब अलग तरह की कहानी सुनाना हुआ आसान - आनंद एल राय
फिल्म डायरेक्टर आनंद एल राय ने मौजूदा दौर की फिल्मों को लेकर कहा कि, जब एक कहानी चुनी जाती है तो मेरे लिए समाज के साथ आने वाली जनरेशन बहुत ताकत देती है. मेरी कहानी के लिए मुझे इनसे ही ताकत मिलती है. आज से 10 या 15 साल पहले वो कहानी मैं नहीं सुना सकता था, लेकिन अब मेरे पास वो ऑडियंस है जिसे मैं अपनी कहानी सुना सकता हूं. 

मशहूर डायरेक्टर आनंद एल राय ने अलग तरह की फिल्मों को लेकर कहा कि, अपने साथ इतना कर लेना कि मैं आगे बढ़कर एक नई कहानी को चुन सकूं. मुझे हमेशा लगता है कि फिल्म मेकर की फिल्म नहीं चलना उसकी हार नहीं है, ये उसे एक कदम और आगे बढ़ाता है. यानी आगे बेहतर किया जाता है. 

नागेश नहीं कर सकते हैं एक्टर्स की डेट का इंतजार

नागेश कुकनूर ने फिल्मों में कास्टिंग को लेकर कहा कि, मेरा अप्रोच हमेशा अलग रहा है. मैं एक्टर्स के लिए बहुत ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता हूं. अगर कोई मुझे एक साल बाद की कोई डेट देता है तो मैं तुरंत किसी और एक्टर की तलाश में जुट जाता हूं. मैं नए एक्टर्स को इसलिए चुनता हूं कि, मैं उन्हें अपने तरीके से ढाल सकता हूं और मैं किसी भी एक्टर की डेट के लिए लंबा इंतजार नहीं कर सकता हूं. मेरा काम करने का यही तरीका है. 

ये भी पढ़ें - 

ABP Ideas of India: आज के दौर में फिल्में बनाना कितना मुश्किल है? क्यों फिल्म डायरेक्टर नागेश कुकुनूर ने OTT को बताया वरदान

ABP Ideas of India: Oyo के रितेश अग्रवाल बोले, कोरोना महामारी लेकर आया अवसर, मंदिरों वाले शहरों में बढ़ी यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा के गंजाम में 'दंड नाच' के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना
ओडिशा के गंजाम में 'दंड नाच' के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
West Bengal Elections 2026: UCC, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... बंगाल चुनाव जीतने के बाद क्या है BJP का प्लान? अमित शाह ने संकल्प पत्र का किया ऐलान
UCC, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... बंगाल चुनाव जीतने के बाद क्या है BJP का प्लान? अमित शाह का संकल्प पत्र में ऐलान
Explained: क्या पलट जाएंगे बंगाल चुनाव के नतीजे? 44 सीटों पर SIR से 2021 के मार्जिन जितने वोटर्स हटाए
क्या पलट जाएंगे बंगाल चुनाव के नतीजे? 44 सीटों पर SIR से 2021 के मार्जिन जितने वोटर्स हटाए

वीडियोज

Chitra Tripathi ने लाइव शो में पाकिस्तानी नेता की बोलती बंद
Abhir ने खुद किया खुलासा! Allu Arjun की फिल्म 'Raaka' में Shreyansh Kaurav आएंगे नजर?
Abhir🤩 ने खुद किया खुलासा! Allu Arjun की फिल्म 'Raaka' में Shreyansh Kaurav आएंगे नजर?
Prabhat का सच छुपाकर घर लौटी Vasudha, मासा को हुआ अनिष्ट का अहसास, क्या टूटेगा घर?
Dacoit: Ek Prem Katha Review: Anurag Kashyap की 'Dacoit', Adivi Sesh और Mrunal Thakur की Chemistry जीत लेगी दिल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
100 के अंदर गिरे 6 विकेट, फिर भी RCB ने बना दिए 201 रन; रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी
100 के अंदर गिरे 6 विकेट, फिर भी RCB ने बना दिए 201 रन; रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'आयुष शर्मा पर नहीं था पिता को भरोसा, सलमान खान के जीजा का अब छलका दर्द
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का छलका दर्द
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
US Israel Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget