एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार बनते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर दे पाएंगे? सर्वे में हुआ ये खुलासा

ABP Cvoter Survey: लोकसभा चुनाव में क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने बिहार के सीेएम नीतीश कुमार पर लोग भरोसा करेंगे? इसको लेकर एबीपी न्यूज़-सीवोटर ने सर्वे किया है.

ABP Cvoter Survey: साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया तैयारी तेज कर चुका है. गठबंधन इंडिया की 19 दिसंबर को हुई मीटिंग में सीट शेयरिंग को आने वाले दिनों में फाइनल करने का फैसला लिया गया. इस बैठक में ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की चीफ ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम चेहरे बनाने की पैरवी की. उन्होंने इसको लेकर प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव का समर्थन दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी किया था.

इसके बाद राजनीतिक गलियारों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की अटकले लगाई जाने लगी, लेकिन उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. इस बीच सवाल उठने लगे कि क्या नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार बनते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर दे पाएंगे? इसको लेकर एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने त्वरित सर्वे किया है.

लोगों ने क्या कहा?
सर्वे में सवाल किया गया कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार बनते हैं तो क्या नरेंद्र मोदी को टक्कर दे पाएंगे? इस सवाल पर 36 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. वहीं 56 प्रतिशत लोगों ने नहीं कहा. इसके अलावा 8 परसेंट लोगों ने कहा कि वो इसको लेकर अभी कुछ नहीं कह सकते. 

नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार बनते हैं तो मोदी को टक्कर दे पाएंगे?
हां-36%
नहीं-56%
पता नहीं-8%

नीतीश कुमार ने क्या कहा था?
नीतीश कुमार ने सोमवार (25 दिसंबर) को कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रधानमंत्री पद के चेहरे के तौर पर सुझाये जाने से वह नाराज नहीं हैं. 

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में मुद्दा (एक नेता के नाम का) आया. मैने शुरू में ही स्पष्ट कर दिया था कि हमारी अपनी कोई इच्छा नहीं है. सब लोग साथ मिलकर चलें, यही हम चाहते हैं. फिर एक और नाम प्रस्तावित किया गया तो मैंने कहा कि यह सबके लिए ठीक है.’’ बता दें कि ये त्वरित सर्वे बिहार के 2 हजार से ज्यादा वोटरों के बीच किया गया है.'' 

ये भी पढ़ें- ओपिनियन पोल: सोनिया गांधी, डिंपल यादव और स्मृति ईरानी की सीट पर चौंकाने वाला खुलासा, पीएम मोदी की होगी बड़ी जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget