एक्सप्लोरर

Kashmir Abaya Controversy: अब कश्मीर में 'अबाया' पर छिड़ा संग्राम! हिजाब पर कई राज्यों में मचा था हंगामा, जानें दोनों में अंतर

Kashmir Abaya Controversy: कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ हिजाब विवाद देश के कई हिस्सों में फैल गया था. फिलहाल हिजाब विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है.

Kashmir Abaya Controversy: देश के कई राज्यों में हिजाब को लेकर छिड़ा विवाद अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. इस बीच हिजाब का ये विवाद रूप बदल कर कश्मीर पहुंच गया है. कश्मीर में कई छात्राओं ने गुरुवार (8 जून) को 'अबाया' पहनकर स्कूल में प्रवेश न मिलने पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया. इस मामले पर कई राजनीतिक बयान सामने आ चुके हैं.

ये मामला श्रीनगर के रैनावाड़ी इलाके के विश्व भारती महिला कॉलेज में कई छात्राओं को 'अबाया' पहनने पर प्रवेश से रोकने का है. छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के इस कदम पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया. छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने 'अबाया' पहना था, जिसकी वजह से स्कूल में प्रवेश करने से रोक दिया गया.

क्या है छात्राओं का आरोप?
पीटीआई की खबर के मुताबिक, छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें कहा कि वे 'अबाया' पहनकर स्कूल का माहौल खराब कर रही हैं. वहीं स्कूल की प्रिंसिपल मेमरोज शफी ने कहा कि छात्राओं को कहा गया है कि वे घर से स्कूल तक अबाया पहन सकती हैं, लेकिन स्कूल परिसर में उन्हें इसे उतारना होगा. उन्होंने कहा, 'हमने उन्हें लंबा सफेद रंग का हिजाब पहनने या बड़ा दुपट्टा रखने के लिए कहा, क्योंकि यह स्कूल की वर्दी का हिस्सा है. वे अलग अलग डिजाइन वाले रंगीन अबाया पहनकर आ गईं जो स्कूल की वर्दी का हिस्सा नहीं है.'

क्या होता है अबाया और हिजाब में अंतर?
आमतौर पर मुस्लिम महिलाएं हिजाब, बुर्का और अबाया परिधान पहने नजर आती हैं. मुस्लिम महिलाएं हिजाब को सिर ढकने के लिए इस्तेमाल करती हैं. वहीं, बुर्का सिर से लेकर पैर तक पूरे शरीर को ढकता है. इसमें सिर्फ आंखें ही खुली होती हैं. इसी तरह अबाया भी एक लंबी पोशाक है, जो शरीर को कंधे से लेकर पैर तक ढकता है. ये काफी ढीला-ढाला परिधान होता है, जिसे मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं.

कर्नाटक में छिड़ा था हिजाब विवाद
कर्नाटक के उडुपी में 31 दिसंबर 2021 को एक सरकारी कॉलेज में हिजाब पहनकर आने वाली 6 मुस्लिम छात्राओं को क्लास में आने से रोक दिया गया था. जिसके बाद कॉलेज के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था. एक महीने तक बैठकों का दौर जारी रहा, लेकिन विवाद हल नहीं हुआ. इस बीच उडुपी के विधायक रघुपति भट ने कहा था कि जो छात्राएं बिना हिजाब के नहीं आ सकतीं, वो ऑनलाइन पढ़ाई करें.

धीरे-धीरे हिजाब विवाद पूरे कर्नाटक में फैलने लगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर विपक्ष के तमाम नेताओं ने हिजाब पहनने वाली छात्राओं के अधिकारों के दमन की बात कही. फरवरी में कर्नाटक की कई जगहों पर झड़पों और हिंसा की खबरें सामने आने लगीं. इसी बीच कर्नाटक में राज्य सरकार ने कर्नाटक एजुकेशन एक्ट 1983 की धारा 133(2) को लागू कर दिया. जिससे सभी के लिए ड्रेस कोड तय कर दिया गया.

इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं- कर्नाटक हाईकोर्ट
हिजाब विवाद कुछ ही समय में कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंच गया था. हाईकोर्ट ने लगातार इस मामले पर सुनवाई कर फैसला देते हुए माना था कि हिजाब को इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं माना जा सकता है. इस फैसले के बाद याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने इस पर खंडित फैसला दिया था. जिसके बाद ये याचिका बड़ी बेंच के पास गई थी. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी जल्द सुनवाई की बात कही थी. हालांकि, ये मामला अभी तक लंबित है.

ये भी पढ़ें:

Kashmir Hijab Row: कश्मीर में हिजाब को लेकर विवाद, छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन, NC ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
बाढ़ के हीरो: असम के क्वारी गांव के लोगों ने बचाईं 2000 जिंदगियां
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget