एक्सप्लोरर

स्वच्छ राजनीति की वकालत करने वाले अरविंद केजरीवाल क्या इस्तीफा देंगे?

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. अब सवाल ये उठ रहा है कि स्वच्छ राजनीति की वकालत करने वाले अरविंद केजरीवाल क्या इस्तीफा देंगे. ये सवाल इसलिए क्योंकि दिल्ली की राजनीति में अरविंद केजरीवाल इस्तीफा मांगने में सबसे आगे रहे हैं.

जिस तरह आरोपों की राजनीति से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी जगह बनाई अब ठीक वैसे अरविंद केजरीवाल आरोपों की राजनीति से घिर गए हैं. इस बार अरविंद केजरीवाल दिल्ली के हटाए गए जल मंत्री कपिल मिश्रा के निशाने पर हैं. कपिल मिश्रा ने रविवार को दोपहर होते-होते दो करोड़ कैश लेने की बंदूक केजरीवाल और मंत्री सत्येंद्र जैन पर तान दी.

दिल्ली: कपिल मिश्रा आज जाएंगे ACB दफ्तर, टैंकर घोटाले में केजरीवाल के करीबियों की करेंगे शिकायत

इस बयान के बाद हंगामा होना तय था. आप की तरफ से उपमुख्यमंत्री सफाई देने आए तो विपक्षियों को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया. कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, ‘’केजरीवाल जी को अब सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. हम मंगलवार से सिग्नेचर कैंपेन चलाएंगे, पांच दिन की इस कैंपेन के जरिए उन्हें ‘राइट टू रिकॉल’ की याद दिलाएंगे.”

पांच साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़े योद्धा के तौर उभरे थे केजरीवाल

करीब पांच साल पहले केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़े योद्धा के तौर उभरे थे. इसी की बदौलत जनता ने भरोसा भी किया और दिल्ली में बहुमत भी दिलाया. केजरीवाल मुख्यमंत्री बने. सरकार और उनके मंत्री-विधायक विवादों में घिरते रहे लेकिन केजरीवाल पर निजी तौर पर कम से कम भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा. अब पूर्व सहयोगी कपिल मिश्रा ना सिर्फ आरोप लगा रहे हैं बल्कि मामले को आगे बढ़ाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो तक ले जाने की बात कर रहे हैँ.

भ्रष्टाचार की जांच करने वाली एसीबी के सूत्रों ने कहा है कि कपिल मिश्रा ने जो आरोप लगाए है वो बेहद संगीन है, टैंकर घौटाले की जांच एसीबी पहले ही कर रहा है, कपिल मिश्रा ने जो शिकायत एलजी को दी है, अगर ये फ़ाइल एलजी ऑफिस से एसीबी को भेजी जाती है तो पूरी जांच की जाएगी.

क्या अब आंतरिक लोकपाल से पूरे मामले की जांच करवाएंगे केजरीवाल

सत्येंद्र जैन से रिश्वत लेने का मामला अगर एसीबी तक पुहंचा तो केजरीवाल से पूछे जाने वाले सवाल बढ़ जाएंगे. सवाल ये पूछे जा रहे हैं कि क्या केजरीवाल अब आंतरिक लोकपाल से पूरे मामले की जांच करवाएंगे. क्या केजरीवाल इस मामले की जांच होने तक खुद सरकार से बाहर बैठेंगे ताकि जांच प्रभावित ना हो. क्या केजरीवाल आरोपों की जांच तक इस्तीफा देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget