एक्सप्लोरर

ED Raid on Sanjay Singh: आप सांसद संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी, दिल्ली शराब घोटाला मामले में हो रही कार्रवाई

ED Raid: आप सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की टीम पहुंची है. संजय सिंह के घर पर दूसरी बार ईडी की टीम पहुंची है. संजय सिंह ने खुद इसकी जानकारी दी है.

ED Raid on Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के घर बुधवार (4 अक्टूबर) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची. ईडी की टीम सुबह सात बजे उनके आवास पर पहुंची, जहां एक घंटे से ज्यादा समय से छापेमारी चल रही है. आप सांसद ने खुद पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले इसी साल मई के महीने में भी संजय सिंह के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी. उस समय उनके सहयोगियों के घर और दफ्तरों पर तलाशी अभियान चलाया गया था. 

संजय सिंह लगातार ईडी और सीबीआई को घेरते रहे हैं. उनका कहना रहा है कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए विपक्ष के नेताओं को डराने का काम कर रही है. आप सांसद के दिल्ली स्थित आवास पर चल रही छापेमारी दिल्ली शराब नीति मामले में हो रही है. शराब घोटाले में ईडी के जरिए दायर चार्जशीट में तीन जगह संजय सिंह का नाम है. इस बात को ईडी पहले ही क्लियर कर चुकी है. दिल्ली शराब घोटाले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद हैं. ऐसे में अब संजय सिंह ईडी के रडार पर हैं.

सरकारी गवाहों के आधार पर छापेमारी

ईडी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली शराब घोटाले में दो आरोपियों को गवाह बनाया गया है. इसके बाद ही जांच एजेंसी ने आप सांसद के दिल्ली स्थित घर पर छापा मारा है. मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी राघव मगुंटा को सरकारी गवाह बनाया गया है. राघव मगुंटा YSR कांग्रेस के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे हैं. कोर्ट ने दिनेश अरोड़ा को भी सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी थी. 

दिल्ली शराब घोटाला मनी लांड्रिंग मामले में फिलहाल राघव मगुंटा और दिनेश अरोड़ा जमानत पर हैं. इससे पहले अरबिंदो फार्मा के निदेशक शरद रेड्डी दिल्ली इस मामले में सरकारी गवाह चुके हैं. दिल्ली शराब घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब तक तीन लोग सरकारी गवाह बन चुके हैं.

नेताओं को फंसाने की कोशिश: AAP

बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिलहाल जेल में हैं. आम आदमी पार्टी पहले ही कह चुकी है कि उन्होंने किसी भी तरह का कोई घोटाला नहीं किया है. पार्टी कहती रही है कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में चल रही जांच में आप नेताओं को फंसाने की कोशिश की जा रही है. उसका कहना है कि अभी तक जांच एजेंसी को किसी तरह का कोई सबूत नहीं मिला है. मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत नहीं होने की बात आप कर चुकी है.

आप सांसद संजय सिंह के घर ऐसे समय पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है, जब बुधवार को ही दिल्ली के उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया की बेल पर सुप्रीम कोर्ट को सुनवाई करनी है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से इस मामले में सीबीआई और ईडी को नोटिस जारी किया गया है. 

यह भी पढ़ें: NewsClick पर रेड लोकतंत्र पर हमला, संजय सिंह की चुनौती- 'बीजेपी में हिम्मत है तो चीन के खिलाफ बोलकर दिखाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
Xप्लेन: मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें
मुफ्त कोचिंग स्कीम क्यों हो जाएगी फेल? जानें 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget