एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: अवैध धन के लिए किया गया शराब घोटाला, सरकारी खजाने को 2873 करोड़ का नुकसान, ED का खुलासा

ED:आ म आदमी पार्टी के प्रभारी विजय नायर को दक्षिण समूह के द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी.

Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में हुए आबकारी घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ईडी ने दिल्ली आबकारी घोटाले में शहर की एक अदालत के समक्ष दायर आरोपपत्र में कहा है कि दक्षिण भारत के कई प्रमुख लोगों ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को करीब 100 करोड़ रुपये की घूस दी थी, ताकि उन्हें शराब के कारोबार में अनुचित लाभ मिल सके.

ईडी ने आरोपपत्र में कहा कि व्यापारी समीर महेंद्रू और आप के संचार प्रभारी विजय नायर ने तेलंगाना की विधान परिषद सदस्य के़ कविता, ओंगोल (आंध्र प्रदेश) से सांसद मगुनता श्रीनिवासुलु रेड्डी (एमएसआर), उनके बेटे राघव मगुनता और सरथ रेड्डी के साथ साजिश रची थी. इन लोगों को दक्षिण का समूह कहा जाता है.

100 करोड़ रुपये की दी गई रिश्वत 
आरोपपत्र में कहा गया है कि दक्षिण के इस समूह के साथ मिलकर महेंद्रू और नायर ने साजिश रची. रिश्वत वसूलने के लिए बहुत कुशलता से एक समूह बनाया. ईडी ने आरोपपत्र में कहा है कि रिश्वत के लिए 100 करोड़ की राशि दी गई थी. वह महेंद्रू के स्वामित्व वाले क्षेत्रों के खुहरा संचालन सेहोने वाले मुनाफे के माध्यम से वसूल की गई थी. उत्पाद शुल्क नीति में अनुचित लाभ के बदले आम आदमी पार्टी की ओर से इस चील में शामिल आप के प्रभारी विजय नायर को दक्षिण समूह ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी.

आबकारी नीति से सरकारी खजाने को हुआ नुकसान
ईडी ने अपने आरोपपत्र में दावा किया है कि दिल्ली आबकारी नीति के चलते सरकारी खजाने को कुल 2,873 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और इस नीति को आप नेताओं ने तैयार किया था. जिनमें से कुछ सरकार का हिस्सा हैं. इसका मकसद अवैध रूप से पैसा हासिल करना था.

नीति में जानबूझकर छोड़ी गई कमियां
आरोपपत्र में एजेंसी ने आरोप लगाया कि विशेषज्ञ समिति का गठन और जनता की राय मांगना महज दिखावा था और उनकी रिपोर्ट को कभी भी लागू नहीं किया जाना था. आरोपपत्र में यह भी कहा गया है कि नीति को इस तरह से तैयार किया गया था कि इसमें जानबूझकर कमियां छोड़ी गई और जो गहराई से देखने पर नीति निर्माताओं के बुरे इरादों को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें-

Delhi Train News: दिल्ली आने वाली ये 18 ट्रेनें हैं घंटों लेट, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget