एक्सप्लोरर

जहांगीरपुरी हिंसा और लखीमपुर मामले को लेकर AAP का हमला, कहा- सब काम बीजेपी की स्क्रिप्ट पर होता है

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, राजधानी में पॉलिटिकल पुलिसिंग है. BJP प्रवक्ता और दिल्ली पुलिस की स्क्रिप्ट एक जैसी होती है.

दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा और लखीमपुर खीरी मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है. दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, राजधानी में पॉलिटिकल पुलिसिंग है. BJP प्रवक्ता और दिल्ली पुलिस की स्क्रिप्ट एक जैसी होती है. BJP ने ये दंगे एक राज्य में नहीं कराए. कुछ दिनों पहले इन्होंने गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में दंगे कराए. BJP का समर्थक जानता है कि दंगे कराने की विशेषज्ञता उनके पास है. 

आरोपी अंसार की AAP के टोपी और विधायक के साथ वायरल तस्वीर पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'दिल्ली में हमें 52 परसेंट वोट मिलते हैं. हर दूसरा आदमी आम आदमी पार्टी को समर्थन देता है. आदेश गुप्ता की मेरे साथ भी फोटो है. अब अगर उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड ऑफिस पर हमला कराया, तो क्या वह मैंने कराया. सब काम बीजेपी की स्क्रिप्ट पर होता है.'

लखीमपुर खीरी मामले को लेकर बोला हमला

इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से सोमवार को लखीमपुर खीरी मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, 'अक्टूबर 2021 में केंद्र सरकार में मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी थी. इससे एक हफ्ते पहले किसानों को अजय मिश्रा ने धमकी भी दी थी. इसके बाद क्या हुआ ये सबने देखा. ना FIR हो रही थी और ना ही FIR में मंत्री के बेटे का नाम डाला जा रहा था. फिर उसके बाद केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ़्तार नहीं किया जा रहा था. कोर्ट के निर्देश पर मंत्री के बेटे को गिरफ़्तार किया गया. बाद में ये सामने आया कि बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार आरोपी को बचाने में लगी थी. '

आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा कि अपने अफसरों को बदलो फिर अफसर बदल दिए गए. पुलिस की खूब खिंचाई भी हुई है. मामले को हल्का बनाने की लगातार कोशिश की गई. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में ये मामला फिर सुना गया और फिर बेल रद्द की गई.'

सब कातिल को बचाने में लगे रहे: भारद्वाज

भारद्वाज ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के हाईकोर्ट के बारे में सुप्रीम कोर्ट को ये लिखना पड़ा है कि पीड़ित का बयान सुना ही नहीं गया और आशीष मिश्रा को बेल दे दी गई. बीजेपी सरकार ( केन्द्र और राज्य) नीचे से लेकर ऊपर तक एक कातिल को बचाने में लगे रहे. पूरा प्रशासन और बीजेपी कातिल को बचाने में उसके साथ खड़ी रही. बीजेपी में  कातिल और गुंडों को संरक्षण दिया जाता है, उनके सपोर्ट में तिरंगा यात्रा निकाली जाती है. आज की तारीख़ में हर गुंडे, कातिल और बलात्कारी को ये लगता है कि अगर मैं बीजेपी में होता तो पूरी पार्टी उसे बचाने में लग जाती.'

ये भी पढ़ें- 

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में फिर पथराव, मौके पर RAF तैनात, पुलिस ने कहा- ये मामूली घटना

महाराष्ट्र में धार्मिक जगहों पर इजाजत के बाद ही लगाया जा सकेगा लाउडस्पीकर, विवादों के बीच उद्धव सरकार का बड़ा फैसला

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, अब घर-घर चलेगा EC का अभियान
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, अब घर-घर चलेगा EC का अभियान
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
खतरे में देश की परमाणु सुरक्षा! भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम के डेटा में सेंध
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget