एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: आफताब का 28 नवंबर को होगा नार्को टेस्ट, जानिए मामले में अब तक क्या हुआ?

Shraddha Walker Murder Case: पुलिस ने बताया कि श्रद्धा के डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट पुलिस को अभी तक नहीं मिली है. वहीं फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Mehrauli Murder Case: देश को हिला देने वाला जघन्य हत्याकांड श्रद्धा वालकर (Shraddha Murder Case) के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे है. इस बीच श्रद्धा वालकर (Shraddha Murder) की हत्या के आरोपी आफताब (Aaftab) का नार्को टेस्ट (Narco Test) 28 नवंबर को होने की संभावना है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने पहले बताया था कि श्रद्धा के शव का डीएनए टेस्ट (DNA Test) की रिपोर्ट पुलिस को अब तक नहीं मिली है. इससे पहले शुक्रवार (25 नवंबर) को दिल्ली पुलिस ने कहा था कि आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) नहीं कराया जा सका है.

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (Law and Order) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, "आरोपी आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज (25 नवंबर) नहीं हो सका." दरअसल, दिल्ली पुलिस श्रद्धा वाकर हत्या मामले की जांच कर रही है. इस हत्याकांड में श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी. उसके बाद शरीर को 35 टुकड़ों में काटकर राष्ट्रीय राजधानी के छतरपुर इलाके में फेंक दिया था.

आफताब के फ्लैट की रसोई में खून के धब्बे पाए गए

दिल्ली पुलिस ने 16 नवंबर को श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर का डीएनए सैंपल लिया है, ताकि फेंके गए बॉडी पार्ट्स और ब्लड सैंपल का मिलान किया जा सके. वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि जांच के दौरान दिल्ली के छतरपुर में आरोपी आफताब पूनावाला के फ्लैट की रसोई में खून के धब्बे पाए गए थे. खून किसका था. इसका पता लगाने के लिए खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए है.

पुलिस ने 6 महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाया

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के पिता विकास वालकर की शिकायत पर 6 महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाया और आफताब को गिरफ्तार किया. दरअसल, आफताब और श्रद्धा एक डेटिंग साइट पर मिले थे और बाद में छतरपुर में किराए के मकान में साथ रहने लगे. दिल्ली पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की हत्या की और बाद में उसके शव को ठिकाने लगाने की प्लान बनाने लगा. 

जून में पुलिस को मिला था कटा हुआ सिर

आरोपी आफताब (Aaftab) ने पुलिस को बताया कि उसने मानव शरीर रचना के बारे में पढ़ा था ताकि शरीर को काटने में मदद मिल सके. वहीं, पुलिस (Police) ने बताया कि आफताब ने शॉपिंग मोड गूगल (Shopping Mode Google) में सर्च करने के बाद कुछ केमिकल से फर्श से खून के धब्बों को साफ किया और दाग लगे कपड़ों को नष्ट कर दिया. सूत्रों के अनुसार, पूर्वी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को इस साल जून में दिल्ली के पांडव नगर थाने के त्रिलोकपुरी इलाके में एक इंसान का कटा हुआ सिर और हाथ मिला था. ये श्रद्धा की हत्या (18 मई) के तकरीबन एक महीने बाद मिला था. पूर्वी दिल्ली में पाए गए शरीर के अंगों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया था. दिल्ली पुलिस के बयान के अनुसार, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: ‘श्रद्धा ने चिट्ठी में जैसी आशंका जताई, वैसा ही हुआ’, पिता ने की CBI जांच की मांग, बोले- आफताब करता था ब्लैकमेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget