एक्सप्लोरर

केरल: मस्जिद ने पेश की सामाजिक सौहार्द की मिसाल,पुजारी की अगुवाई में हिंदू रीति रिवाज से कराई शादी

इस अनोखी शादी की चर्चा सुन मुख्यमंत्री पिनारी विजयन भी अपने आपको रोक नहीं सके. उन्होंने ट्वीट कर मस्जिद कमेटी को धन्यवाद कहा. मस्जिद में हिंदू शादी को उन्होंने सद्भावना का बेहतर उदाहरण बताया.

केरल: देश में जारी तनाव के बीच केरल से दिल को सुकून पहुंचाने वाली खबर आई है. आलापुड़ा जिले की एक मस्जिद में हिंदू लड़के और लड़की की शादी कर सद्बभावना की मिसाल पेश की गई. पुजारी की अगुवाई में शादी को हिंदू रीति रिवाज से अंजाम दिया गया. दिलचस्प बात ये है कि मस्जिद में हिंदू शादी का विरोध किसी ने नहीं किया बल्कि चेरावल्ली मस्जिद कमेटी ने हर तरह से सहायता दी.

मस्जिद कमेटी ने पेश की सद्भभावना की मिसाल

रविवार को जब शादी का आयोजन किया गया तो उसमें हिंदुओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल थे. शादी में पहुंचे मेहमानों को दावत में शाकाहारी भोजन खिलाया गया. चेरावल्ली मुस्लिम जमात कमेटी ने दुल्हन को तोहफे में दो लाख रुपये और सोने के आभूषण भी दिये.

जमात के सचिव नजमुद्दीन अलमुट्टी ने कहा, " दुल्हन के पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी थी. परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि शादी के खर्च को बर्दाश्त कर सके. दुल्हन की मां ने पैसे का हर जगह से इंतजाम करना चाहा मगर नहीं हुआ. उसके बाद उसकी मां हमारे पास पहुंची और अपनी व्यथा बताते हुए मस्जिद कमेटी से मदद मांगी. अपने पत्र के जरिए अंजू की मां ने अपनी चिंताओं के बारे में बताया. हमने उसके दिये पत्र को जमात कमेटी के सामने पेश कर राय जानना चाहा. कमेटी ने शादी के लिए परिवार की हर तरह से सहायता करने का फैसला किया."

मस्जिद में मिसाली शादी की चर्चा पूरे राज्य में फैल गई. मुख्यमंत्री पिनारी विजयन तक खबर पहुंचने के बाद उन्होंने ट्वीट किया. अपने ट्वीट में उन्होंने विवाह को केरल के आपसी सौहार्द को मिसाल बताया. पिनारी ने वैवाहिक बंधन में बंधे वर-वधू, परिवार, मस्जिद के जिम्मेदारों और चेरावल्ली के लोगों को धन्यवाद कहा.

बर्फबारी में फंसा जवान अपनी ही शादी में नहीं पहुंच सका, सेना बोली- जिंदगी इंतजार करेगी

नड्डा आज संभालेंगे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी BJP की कमान, रणनीति में माहिर और अमित शाह के हैं भरोसेमंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget