एक्सप्लोरर

कोलकाता: एक अस्पताल ने दुर्गा पूजा के लिए वार्ड को बनाया मंदिर, मरीजों के लिए होगी पूजा

कोलकाता स्थित नारायण मेमोरियल हॉस्पिटल ने दुर्गा पूजा उत्सव के लिए कोविड वार्ड का एक कोना खाली कर दिया है. जहां सभी मरीजों को दुर्गा पूजा के सभी अनुष्ठान को प्रत्यक्ष देखने का मौका मिलेगा.

आज से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. इस साल भी दुर्गा पूजा उत्सव पर कोरोनावायरस महामारी ने ब्रेक लगा दिया है. ऐसे में मरीजों को उत्सव में शामिल करने के लिए कोलकता के एक निजी अस्पताल ने कोविड वार्ड के एक हिस्से को मंदिर बनाने का फैसला लिया है.  दक्षिण कोलकाता के डायमंड हार्बर रोड पर स्थित नारायण मेमोरियल अस्पताल अपने मरीजों के लिए दुर्गा पूजा आयोजित करा रहा है. अस्पताल पूजा के दौरान होने वाले सभी अनुष्ठानों को पूरा कराएगा. पूजा के लिए अस्पताल के एक वार्ड को खाली भी किया गया है.

मरीजों को आरती, पुष्पांजलि और शांतिर जोल सहित सभी अनुष्ठानों को प्रत्यक्ष देखने का मौका मिलेगा. एक पुजारी पूजा करेंगे और आशीर्वाद देने के लिए सभी मरीजों के बेड पर जाएंगे. पुजारी न केवल कोविड मरीजों बल्कि अन्य सभी लोगों के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करेंगे.

मरीजों के लिए तैयार किया जा रहा है स्पेशल पूजा थाली
अस्पताल मरीजों की स्वास्थ्य स्थितियों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक पूजा थाली भी परोसेगा. मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा एक डाइट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है. जिसमें डाइट, डायबिटीज डाइट, सेमी सॉफ्ट डाइट और लिक्विड डाइट शामिल है. नारायण मेमोरियल अस्पताल की CEO सुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि महालय से हर बंगाली उत्साह और उत्सव की भावना से भर जाते हैं. कई लोग पिछले साल के उत्सव को याद करते हैं.

हालांकि इस साल भी महामारी के कारण दुर्गा पूजा कई लोगों के लिए सामान्य नहीं रहेगा. इसलिए अस्पताल ने पूजा के साथ-साथ उनके डाइट को ध्यान में रखते हुए रोगियों के लिए विशेष पूजा थाली की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है. हम मरीजों को बंगाली, चाइनीज और महाद्वीपीय फूड आइटम्स परोसेंगे. बुधवार को पश्चिम बंगाल में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए. अब बंगाल में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 15,73,246 हो गए हैं. वहीं कोविड-19 के कारण अब तक राज्य में 18,488 लोगों की मौत हो गई है.    

यह भी पढ़ें

Navratri 2021: पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई, कहा- सबके जीवन में लाए शक्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि

Happy Navratri 2021 Wishes Messages: नवरात्रि के मौके पर इन मेसेज के जरिए अपनों के साथ मनाएं ये खास पर्व, भक्तों को भेजें ये शुभ संदेश

  •  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget