एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, नहर में बस गिरने से 36 लोगों की मौत

राज्य के परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि पानी से बस को निकालने के बाद 32 शवों को निकाला गया. इससे पहले नहर में दो शव मिले थे.

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रोडवेज की एक बस के पुल की रेलिंग तोड़कर घोगरा नहर में गिरने से 10 महिलाओं सहित कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम की बस नदिया जिले में शिकारपुर से मालदा जा रही थी. यह हादसा दौलताबाद थाना क्षेत्र के बलीरघाट में हुआ.

पुलिस के आने में कथित तौर पर देरी के कारण लोगों ने प्रदर्शन किया और गुस्साए लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया. उन्होंने पुलिस के एक वाहन में आग भी लगा दी. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस को पांच क्रेनों की मदद से निकाला गया.

राज्य के परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि पानी से बस को निकालने के बाद 32 शवों को निकाला गया. इससे पहले नहर में दो शव मिले थे. दो और लोगों की अस्पताल में मौत हो गयी थी.

सूत्रों के मुताबिक बचाव अभियान में एनडीआरएफ ने राज्य आपदा प्रबंधन कर्मियों की मदद की. अधिकारी ने बताया कि 25 शवों की पहचान हो गयी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. दुर्घटना की वजह अब तक पता नहीं है.

घटनास्थल पर पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बस के ड्राइवर ने लापरवाही की होगी और कोहरा भी छाया हुआ था. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि बस में करीब 60 यात्री सवार थे. हालांकि, आधिकारिक रूप से यात्रियों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पायी है.

मुख्यमंत्री ने हादसे में मरने वालों के परिवार वालों को पांच लाख रूपये जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की. घायलों को पचास हजार रूपये दिए जाएंगे. राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने दुर्घटना में लोगों के मरने पर शोक प्रकट किया.

यह भी पढ़ें-

कासगंज हिंसा: DM का बड़ा खुलासा, छत से चली थी चंदन पर गोली

मेघालय में 30 जनवरी से चुनावी कैंपेन शुरू करेंगे राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyderabad Loot: हैदराबाद में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट! मिर्ची पाउडर डालकर 1 करोड़ उड़ा ले गए बदमाश
हैदराबाद में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट! मिर्ची पाउडर डालकर 1 करोड़ उड़ा ले गए बदमाश
Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
India-Iran Relations: जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
जंग के बीच ईरान ने भारत से किया बड़ा वादा, कहा- 'आप हमारे लिए बहुत जरूरी, इसलिए...'
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा
भारत ने होर्मुज से भारतीय जहाज निकालने के लिए मानी ईरान की शर्त? सच का हो गया खुलासा

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ूी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ता जा रहा बवाल, अब सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी गई शिकायत
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
क्या परमाणु बम भी ले जा सकती है ईरान की सेज्जिल-2 मिसाइल, जानें कितनी मचाती है तबाही?
Endometriosis Pregnancy: क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
क्या है एंडोमेट्रियोसिस, जानें महिलाओं की फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करती है यह बीमारी?
Embed widget