एक्सप्लोरर

Coronavirus: सिर्फ 10 राज्यों से हैं 84 प्रतिशत मामले, महाराष्ट्र में 80 हज़ार पार हुई संक्रमितों की संख्या

भारत में सिर्फ 10 राज्यों से ही कोरोना के 84 प्रतिशत मामले सामने आए हैं. वहीं महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हज़ार के पार पहुंच गई है. दिल्ली में और भी भयावह हुई स्थिति.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तेज़ी से इज़ाफा हो रहा है. ताज़ा जानकारी के मुताबिक भारत में कोरोना मरीज़ों की संख्या दो लाख 36 हजार के पार पहुंच गई है, जिसमें एक लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं. वहीं देश में कोविड-19 से अब तक 6,642 लोग अपनी जान गवां चुके हैं.

सिर्फ 10 राज्यों से हैं कोरोना के 84 फीसद मामले

भारत में कोरोना के कुल मामलों के 84 फीसद केस सिर्फ 10 राज्यों से ही हैं. इसमें सबसे भयावह स्थिति महाराष्ट्र में है. यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 80 हज़ार के पार पहुंच गई है. अकेले महाराष्ट्र में इस महामारी से 2,849 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और बिहार से देश में कोरोना के कुल 84 प्रतिशत केस सामने आए हैं. महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु और दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की सख्या में तेज़ी से इज़ाफा हो रहा है. तमिलनाडु में संक्रमितों की सख्या जहां 28 हज़ार के पार पहुंच गई है, वहीं दिल्ली में अब तक 26 हज़ार से ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं.

इन पांच राज्यों में हुई है सबसे ज्यादा टेस्टिंग

भारत में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और कर्नाटक में सबसे ज्यादा टेस्टिंग हुई है. वहीं कोरोना से मौत के मामले में महाराष्ट्र के बाद गुजरात रहा है. राज्य में अब तक 1,190 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. दिल्ली में इस महामारी से 700 से ज्यादा मौतें हुई हैं.

इन पांच राज्यों में हुई हैं 83 प्रतिशत मौतें

देश में कोरोना से हुई 6,642 मौतों में 83 प्रतिशत मौत गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हुई हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2,849, गुजरात में 1,190, दिल्ली में 708, मध्य प्रदेश में 384 और पश्चिम बंगाल में 366 मौते हुई हैं.

दिल्ली में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

दिल्ली में कोविड-19 के पॉजिटिव मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली में जहां मई से पहले तक 100 टेस्ट में सिर्फ 7 प्रतिशत पॉजिटिव मामले सामने आ रहे थे, वहीं 7-21 मई के बीच यह आंकड़ा 14 प्रतिशत हो गया था. 19 मई से 01 जून के बीच दिल्ली में 100 टेस्ट में 25 प्रतिशत मामले पॉजिटिव पाए गए. 01 जून के बाद से इसमें और भी इज़ाफा हुआ है.

Coronavirus: गुजरात के अहमदाबाद में हुई हैं सबसे ज्यादा मौतें, राज्य के 75% मामले यहीं से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Vikram-1 Launched: भारत ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
श्रीहरिकोटा से भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget