एक्सप्लोरर

76th Independence Day: आजादी के 76 साल पूरे होने के मौके पर विशेष ट्रेन चलाएगा रेलवे, जानें यात्रा का पूरा शेड्यूल

Bharat Gaurav Tourist Train: देश की आजादी के 76 साल पूरे होने के अवसर पर रेलवे एक विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने जा रहा है. यह ट्रेन भारत का भ्रमण करवाएगी.

India Freedom Struggle: रेलवे देश की आजादी के 76 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' चलाने जा रही है. यह विशेष ट्रेन भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े अनेक स्थानों से गुजरेगी. रेलवे ने एक बयान में कहा कि 'आजादी की अमृत यात्रा' 22 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और गुजरात में अहमदाबाद, केवडिया और सूरत, महाराष्ट्र में शिरडी और नासिक और उत्तर प्रदेश में झांसी जाएगी.

आठ रातों और नौ दिनों की इस ट्रेन यात्रा में पहला पड़ाव अहमदाबाद में होगा, जहां महात्मा गांधी रहे थे. यह स्वतंत्रता आंदोलन का प्रमुख केंद्र था. इस ट्रेन के यात्री साबरमती आश्रम, दांडी कुटीर और अक्षरधाम मंदिर भी जाएंगे. रात्रि विश्राम के बाद ट्रेन एकता नगर रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी जो केवडिया से जुड़ता है. यहीं नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी है. 

सूरत के बाद पुणे पहुंचेगी ट्रेन

रेलवे ने बयान में कहा कि पर्यटक रातभर सफर के बाद गुजरात के दूसरे सबसे बड़े शहर सूरत पहुंचेंगे. यहां लोग बारदोली में सरदार पटेल संग्रहालय और दांडी बीच पर राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह संग्रहालय देखने जाएंगे. इसके बाद ट्रेन लोकमान्य तिलक के शहर पुणे पहुंचेगी जहां यात्री आगा खां पैलेस का दीदार कर सकेंगे. महात्मा गांधी को भारत छोड़ो आंदोलन में कस्तूरबा गांधी के साथ यहां बंधक बनाकर रखा गया था.

सातवें दिन शिरडी पहुंचेगी ट्रेन
पर्यटक यरवदा जेल देखने जाएंगे, जहां जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल को रखा गया था. इसके अलावा वे केसरी वाड़ा जाएंगे, जहां से तिलक ने मराठी और अंग्रेजी में 'द केसरी' अखबार निकाला था. पुणे में एक रात विश्राम करने के बाद यात्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जाएंगे. सातवें दिन ट्रेन शिरडी पहुंचेगी. यहां यात्री शनि शिंगणापुर मंदिर में दर्शन करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद नासिक पहुंचकर पर्यटक त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे.

इसके बाद ट्रेन झांसी आएगी जहां लोग झांसी का किला देख सकेंगे. यह ट्रेन कुल मिलाकर 3,600 किलोमीटर के करीब दूरी तय करेगी. इस डीलक्स वातानुकूलित ट्रेन में दो रेस्तरां, एक रसोई, प्रत्येक डिब्बे में स्नानगृह और एक छोटा पुस्तकालय आदि होंगे. इस ट्रेन में पैकेज की कीमत AC 3 टियर के लिए प्रति व्यक्ति 31,731 रुपये, AC 2 टियर में प्रति व्यक्ति 57,015 रुपये, AC 1 (केबिन) के लिए 60,881 रुपये प्रति व्यक्ति और AC 1 (कूप) के लिए 68,145 रुपये प्रति व्यक्ति है.

ये भी पढ़ें: मंत्रियों के विभागों में बड़ी फेरबदल की तैयारी में केजरीवाल सरकार, फाइल को लेकर लगे आरोप तो LG हाउस ने भी दिया जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर चीन और पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई चालाकी तो खोज-खोज पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', जानें कितना खतरनाक?
अगर चीन-PAK ने समंदर में दिखाई चालाकी तो पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', कितना खतरनाक?
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिर्फ 4 मैच खेलने आएगा यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, फिर भी IPL 2026 की ऑक्शन में मिले 8.6 करोड़ रुपये
सिर्फ 4 मैच खेलने आएगा यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, फिर भी IPL 2026 की ऑक्शन में मिले 8.6 करोड़ रुपये

वीडियोज

VB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' पर संग्राम जी! | MGNREGA | BJP | PM Modi | Congress
Sandeep Chaudhary: SP Vs CM Yogi..वोट कटने का सच क्या? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UP | Vote Chori
Bihar Politics: मुस्लिम लड़की चेहरे से हिजाब हटाने पर घिरे Nitish Kumar | JDU | NDA | ABP News
New Mgnrega Bill: 'राम जी' Vs गांधी...बिल पर पक्ष-विपक्ष क्यों आमने-सामने? | VB-G RAM G | BJP
हटेगा 'बापू' का नाम..संसद में शुरू हुआ नया संग्राम?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर चीन और पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई चालाकी तो खोज-खोज पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', जानें कितना खतरनाक?
अगर चीन-PAK ने समंदर में दिखाई चालाकी तो पनडुब्बियों को तहस-नहस कर देगा 'रोमियो', कितना खतरनाक?
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
IPL ऑक्शन में बेटे के सिलेक्शन पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'अब सार्थक के नाम से…'
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिर्फ 4 मैच खेलने आएगा यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, फिर भी IPL 2026 की ऑक्शन में मिले 8.6 करोड़ रुपये
सिर्फ 4 मैच खेलने आएगा यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, फिर भी IPL 2026 की ऑक्शन में मिले 8.6 करोड़ रुपये
Aashram Season 4 कंफर्म, बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज की शूटिंग डिटेल्स भी आई सामने
'आश्रम S4' कंफर्म, बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज की शूटिंग डिटेल्स भी आई सामने
Gold Types: सिर्फ पीला ही नहीं बल्कि काले और गुलाबी रंग का भी होता है सोना, जानें सोने के सभी प्रकार और सब में फर्क
सिर्फ पीला ही नहीं बल्कि काले और गुलाबी रंग का भी होता है सोना, जानें सोने के सभी प्रकार और सब में फर्क
Video: ट्रेन के टॉयलेट को बनाया OYO, दरवाजा लगाकर रंगरलियां मनाते कैमरे में कैद हुआ कपल- वीडियो वायरल
ट्रेन के टॉयलेट को बनाया OYO, दरवाजा लगाकर रंगरलियां मनाते कैमरे में कैद हुआ कपल
Eggs Safety Concern: सावधान! क्या आप भी रोजाना अंडे खाते हैं? मिले नाइट्रोफ्यूरान्स, FSSAI की जांच जारी
सावधान! क्या आप भी रोजाना अंडे खाते हैं? मिले नाइट्रोफ्यूरान्स, FSSAI की जांच जारी
Embed widget