एक्सप्लोरर

जम्मू में कोरोना संक्रमित 75 साल के एक बुजुर्ग की मौत, जम्मू-कश्मीर में आंकड़ा 900 के पार

जम्मू में कोरोना संक्रमित 75 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई.जम्मू-कश्मीर में कोरोना मामलों का आंकड़ा 900 के पार पहुंच गया है.

जम्मू: जम्मू में कोरोना वायरस लगतार अपने पैर पसार रहा है. बुधवार को जम्मू में कोरोना संक्रमित 75 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई. जबकि सात नए मामलों के साथ जम्मू में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 98 पहुंच गई. बुधवार को जम्मू में कोरोना संक्रमित दूसरी मौत हुई. बुजुर्ग में कोरोना लक्षण दिखने के बाद बुजुर्ग का परिवार उनका घर पर ही इलाज करवा रहा था लेकिन मंगलवार देर रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

जम्मू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के मुताबिक 75 साल के बुुजुर्ग की रास्ते में ही मौत ही गई थी और अस्पताल पहुंचने पर उनके सैंपल लिए गए. अस्पताल प्रशासन ने उनके शरीर को मोर्चरी में रखा और बुधवार शाम उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई. वहीं मृत बुजुर्ग का बेटा अप्रैल 23 को दिल्ली से लौटा था. इस बुजुर्ग की मौत के साथ ही प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज में उनको देखने गए डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ की पहचान कर उन्हें क्वॉरंटाइन कर दिया है. इसके साथ ही उनके परिवार को भी क्वॉरंटाइन कर दिया गया है.

इस शख्स की मौत के बाद जम्मू पुलिस ने डिगयाना के प्रीतनगर इलाके को सील कर दिया है. इस शख्स की मौत के साथ ही प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 11 हो गयी है. जिसमे कश्मीर घाटी में अब तक मारे गए 9 लोग शामिल हैं. वहीं बुधवार को जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए. जिनमें से पांच कठुआ जिले के जबकि दो जम्मू जिले के मरीज शामिल हैं.

जम्मू में जिन दो मरीजों को कोरोना संक्रमित पाया गया है उनमें एक 67 साल का व्यक्ति शहर के न्यूप्लॉट इलाके का है जबकि दूसरा जम्मू के कोट भलवाल इलाके में रहने वाला 42 साल का शख्स है. इसके साथ ही कठुआ जिले में जिन पांच लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया वो सभी ने हाल में ही लखनपुर के रास्ते जम्मू में आये थे और फिलहाल क्वॉरंटाइन में थे.

पढ़ें-

कोरोना वायरस: श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किए क्रिडेंशियल

क्राइम ब्रांच ने कसा मौलाना साद पर कसा शिकंजा, 166 जमातियों के दर्ज किये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget