एक्सप्लोरर

कई राज्यों में बिजली गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, पीएम मोदी ने की घोषणा

पीएम मोदी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

पीएम मोदी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. पीएमओ के हवाले से इस बारे में जानकारी दी गई है. 

पीएमओ ने पीएम के हवाले से ट्वीट किया, "राजस्थान के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. इससे अत्यंत दुख हुआ है. मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं." इन तीनों राज्यों में बिजली गिरने से 68 लोगों की मौत हो गई है.

राजस्थान में बिजली गिरने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई. इनमें जयपुर में 11, धौलपुर में 3, कोटा में 4, झालावाड़ में 1 और बारां में 1 लोगों की मौत हुई है. राजस्थान सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है. इसमें से 4 लाख इमरजेंसी रिलीफ फंड से और 1 लाख सीएम रिलीफ फंड से दिया जाएगा.

यूपी में 41 लोगों की मौत 

पीएम मोदी के हवाले से पीएमओ ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि हृदयविदारक है. इस त्रासदी में जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं. ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दें." पीएम मोदी ने यूपी में बिजली गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

यूपी सरकार के मुताबिक, प्रयागराज में सबसे ज्यादा 14 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है. कानपुर देहात और फतेहपुर में 5-5 मौतें, कौशांबी में 4 लोगों की मौत, फिरोजाबाद में 3 लोगों की मौत, उन्नाव-हमीरपुर-सोनभद्र में 2-2 लोगों की मौत, कानपुर नगर-प्रतापगढ़-हरदोई-मिर्जापुर में 1-1 व्यक्ति की जान गई है. इसके अलावा 22 लोग झुलसे हैं, जबकि 200 से ज्यादा मवेशियों की भी मौत हुई है. यूपी में कुल 41 लोगों की मौत हुई है. 

मध्य प्रदेश में 7 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में भी बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है. बीते 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश में बिजली गिरने की वजह से अलग-अलग जगहों पर सात लोगों की मौत हुई है. पीएमओ ने पीएम मोदी के हवाले से ट्वीट किया, "मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि हृदयविदारक है. बिजली गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे."

ये भी पढ़ें :-

गुजरात: जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने की पूजा, मंगल आरती में लिया हिस्सा

Janta Darbar: पटना में आज से लगेगा जनता दरबार, लोगों की समस्याओं को सुनेंगे CM नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के लिए दिल्ली में माथापच्ची, कांग्रेस ने की बड़ी बैठक
‘कॉमर्शियल जहाज को निशाना न बनाएं’, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को समझा दिया
‘कॉमर्शियल जहाज पर बंद करें अटैक’, जयशंकर का ईरान के विदेश मंत्री को फोन
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget