एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में आज आए 61 हजार 695 कोरोना के केस, 349 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार से कर्फ्यू लगाया गया है. 15 दिनों के कर्फ्यू के दौरान लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई है.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात के करीब साढ़े आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 61 हजार 695 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 349 मरीजों की मौत हुई है. केवल मुंबई में आज 8,217 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है और इस संक्रमण से 49 मरीजों की जान चली गई.

इससे पहले बुधवार को 58,952 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 278 मरीजों की मौत हुई थी. वहीं मंगलवार को 60,212, सोमवार को 51,751 और रविवार को सबसे अधिक 63,294 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे. 

राज्य में अब तक 36,39,855 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 59,153 मरीजों की मौत हुई है.

कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़ने और चिंताजनक हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने बुधवार रात आठ बजे से 15 दिनों के लिए सख्त प्रतिबंध लगाने की एक दिन पहले घोषणा की थी. ये प्रतिबंध एक मई सुबह सात बजे तक रहेंगे.

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में अगले 15 दिनों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या दोगुनी होने की आशंका है.

उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सीय ऑक्सीजन की आवश्यकता अप्रैल-अंत तक 2,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन तक पहुंचने का अनुमान है जिसकी मौजूदा खपत 1,200 मीट्रिक टन प्रतिदिन है.

पड़ोसी राज्यों से तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन के परिवहन में कुछ बाधाओं का हवाला देते हुए ठाकरे ने देश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में इस्पात संयंत्रों से ऑक्सीजन को हवाई मार्ग से लाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अनुमति मांगी.

Exclusive: सीएम ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल में आगामी तीन चरणों के चुनाव एक साथ कराए जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राजघाट रवाना हो रहे विपक्षी सांसद, राहुल बोले- 'देश को हाईजैक करने वालों को सजा मिलेगी'
Live: राजघाट रवाना हो रहे विपक्षी सांसद, राहुल बोले- 'देश को हाईजैक करने वालों को सजा मिलेगी'
पंजाब म्यूनिसिपल चुनाव में AAP की गुंडागर्दी, भाटिया बोवे- साडा हक एत्थे रख भगवंत मान
पंजाब म्यूनिसिपल चुनाव में AAP की गुंडागर्दी, भाटिया बोवे- साडा हक एत्थे रख भगवंत मान
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा देने पर SC सख्त, कमिटी बनाने का दिया आदेश
डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा देने पर SC सख्त, कमिटी बनाने का दिया आदेश

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget