एक्सप्लोरर

भारत पहुंची 6.5 लाख टेस्ट किट, अगले कुछ दिनों में आ रही है बड़ी खेप

भारत में 6.5 लाख टेस्ट किट पहुंच गई है.अगले कुछ दिनों में टेस्ट किट की बड़ी खेप आ रही है.

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद चीन से कोरोना वायरस टेस्ट किट की एक खेप भारत पहुंच गई. चीन कस ग्वांग्झू से एक कार्गो विमान के जरिए यह टेस्ट किट दिल्ली पहुंची. इसमें रैपिड टेस्ट किट और आरएनए एक्सट्रैक्शन किट शामिल हैं.

कोरोना वायरस महामारी से मुकाबले की रणनीति में भारत दुनिया के अलग-अलग मुल्कों से मेडिकल साजों समान जुटाने में लगा है. विभिन्न देशों में मौजूद भारतीय दूतावास भी इस मिशन में जुटे हैं. सरकारी सूत्रों के मुताबिक इसी कड़ी में चीन के ग्वांगझू स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास ने देर रात भारत भेजी जाने वाले टेस्ट किट के लिए कस्टम क्लीयरेंस हासिल किया.

चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने ट्वीट कर बताया कि गुरुवार सुबह भारत के लिए रवाना हुई साढ़े 6 लाख किट में रैपिड टेस्ट और आरएनए एक्सट्रैक्शन किट शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक कार्गो फ्लाइट से आई टेस्ट किट में ग्वांग्झू की वन्डफो कंपनी की 3.5 लाख और जुहाई लिवजोन की 2.5 लाख रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट शामिल हैं. वहीं एक लाख एमजीआई शेन्जेन कम्पनी की आरएनए एक्सट्रैक्शन किट शामिल हैं.

सूत्रों के मुताबिक आपूर्तिकर्ता कंपनियों की पहचान करने, उनके उत्पादों के लिए जरूरी क्लीयरेंस हासिल करने और उन्हें कार्गो उड़ानों से भारत तक पहुंचने के काम में भारत के दूतावास लगे हैं. चीन के अलावा जल्द ही दक्षिण कोरिया, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और अमेरिका समेत कई मुल्कों से टेस्ट किट व अन्य जरूरी साजो समान पहुंच रहा है.

महत्वपूर्ण है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच करीब 70 लाख टेस्ट किट खरीद की कवायद रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा रोकथाम रणनीति के तहत भारत में अधिक कोरोना संक्रमण मामलों वाले हॉटस्पॉट इलाकों और क्लस्टर क्षेत्रों में सघन टेस्टिंग की जानी है.

ये भी पढ़ें-

अमेरिका ने कोविड-19 से निपटने के लिए भारत की मदद, दिए 59 लाख डॉलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget