एक्सप्लोरर

MP: जबलपुर में पुलिस की पिटाई से किसान की मौत, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

जबलपुर में पुलिस की कथित पिटाई से किसान की मौत के मामले को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लिया है.

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस की कथित पिटाई से 50 साल के एक किसान की मौत हो गई. जिससे इस घटना के बाद मामले में 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ संजीव उइके ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान 16 अप्रैल की रात को एक किसान बंसी कुशवाहा की कथित पिटाई करने के आरोप में 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में किसान ने छह पुलिसकर्मियों के नाम लिए थे और उन सभी को निलंबित कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में मालूम हुआ है कि किसान को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए 19 अप्रैल को भर्ती कराया गया था. उइके ने बताया कि हालांकि किसान की ओर से इस घटना के बारे में पुलिस थाने या पुलिस अधिकारियों से कोई शिकायत नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) स्तर के अधिकारी से जांच कराई जा रही है. किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. वहीं दूसरी और प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किसान का वीडियो ट्विटर पर साझा किया, जिसमें किसान घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के नाम ले रहा है.

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘जबलपुर में शिवराज सरकार की पुलिस ने 50 वर्षीय बंशी कुशवाह नाम के किसान की बेरहमी से उस समय पिटाई की, जब वह अपने खेत में बंधी गाय को चारा पानी देकर लौट रहा था. इस बेरहमी पिटाई से उस ग़रीब किसान की मौत हो गई.’’ उन्होंने कहा, 'शिवराज सरकार के आते ही प्रदेश में किसानों पर दमन प्रारंभ हो गया है. लॉकडाउन का पालन ना हो लेकिन एक किसान जब अपनी भूखी प्यासी गाय को चारा पानी देकर घर लौट रहा हो तब कारण जाने बिना उसकी बेरहमी से पिटाई, दरिंदगी और बर्बरता को दिखाता है.'

कमलनाथ ने आगे कहा, ‘‘इसके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये. किसान के परिवार की सरकार हर संभव मदद करे. शिवराज सरकार में एक तरफ़ तो अपराधी भाग रहे हैं, संभल नहीं रहे हैं, वही दूसरी तरफ आमजन पिटाई व दमन का शिकार हो रहे हैं और मारे जा रहे हैं.’’

मध्य प्रदेश में कल होगा शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, चार से पांच मंत्री ले सकते हैं शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? E20 पेट्रोल से फायदा या नुकसान, सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब
एथेनॉल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? E20 से फायदा या नुकसान, सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
'भारत के खिलाफ...', कश्मीरी धर्मगुरु आगा सैयद को अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में जाने से रोका गया
क्रॉस वोटिंग, गिरफ्तारी और 35 करोड़ घूस... डीएमके पर विजय सरकार गिराने के आरोपों की इनसाइड स्टोरी
क्रॉस वोटिंग, गिरफ्तारी और 35 करोड़ घूस... डीएमके पर विजय सरकार गिराने के आरोपों की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget