एक्सप्लोरर

J&K: सेना ने घुसपैठ की दो कोशिशों को किया नाकाम, पांच आतंकी ढेर

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के निकट कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा और संदिग्धों को चुनौती दी. इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

जम्मू: उत्तरी कश्मीर में सेना ने घुसपैठ की दो अलग-अलग कोशिशों को नाकाम करते हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया है. सेना ने रामपुर और तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की इन दो कोशिशों को नाकाम किया है. अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया है.

जम्मू-कश्मीर: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी मारा गया

आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद

रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया, ‘‘सतर्क सैनिकों ने बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया.’’ उन्होंने कहा कि इस दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके पास से दो हथियार बरामद किये गये.

इलाके में तलाशी अभियान जारी

पुंछ में पाकिस्तान की फायरिंग में दो लड़कियों और एक 6 साल के बच्चे की मौत

इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इससे पहले, सेना ने कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की एक अन्य कोशिश को विफल कर दिया था. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के निकट कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखा और संदिग्धों को चुनौती दी.

अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों तरफ से गोलीबारी हुई.’’ उन्होंने बताया कि गोलीबारी रूकने के बाद खोज अभियान चलाया गया. इस दौरान दो आतंकवादियों के शव बरामद किये गए हैं और अभियान अब भी जारी है.

पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में जवान घायल

वहीं, जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग में आज बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया. यह घटना पाकिस्तान की मोहरा चौकी के सामने एक अग्रिम मोर्चे पर शाम सवा छह बजे हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget