दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में फिर आया आंधी-तूफान, यूपी में 6 की मौत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस सीजन के औसत अधिकतम तापमान से एक डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कल फिर आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. दिल्ली में अलीपुर इलाके में एक बिजली का खंभा गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई. तो वहीं यूपी में पहले आंधी और फिर तेज बारिश से 6 लोगों की मौत हो गई. मेरठ में जगह-जगह बिजली के खंभे गिर गए और पेड़ टूट गए. शामली में भी भारी बारिश हुई.
दिल्ली में धूल भरी आंधी
आंधी तूफान और बारिश से यूपी के मुरादाबाद जिले में तीन लोगों की मौत हुई है. संभल में एक अमरोहा में एक और रामपुर में भी एक की मौत हुई है. दिल्ली के बुराड़ी नरेला, रोहिणी में तेज धूल भरी आंधी आई. कई पेड़ टूट कर सड़कों पर गिर गए और बिजली के तार भी टूट गए. लोगों के घरों की छतों पर रखा सामान आंधी में उड़ गया.
उत्तराखंड: पौड़ी-उत्तरकाशी और टिहरी में बादल फटा, चारधाम यात्रा पर गए हजारों यात्री सड़कों पर फंसे
दिल्ली में पारा 42 डिग्री पर पहुंचा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस सीजन के औसत अधिकतम तापमान से एक डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के औसत न्यूनतम तापमान से तीन डिग्री अधिक है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 39 प्रतिशत और 72 प्रतिशत के बीच रहा. पंजाब और हरियाणा में भी काफी तेज गर्मी पड़ रही है. नारनौल का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
चुरू में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंचा राजस्थान के चुरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. जबकि श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 49.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.Source: IOCL
























