एक्सप्लोरर

कर्नाटक में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का प्रकोप, सामने आए 446 मामले और 12 लोगों की हुई मौत

कर्नाटक के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने जानकारी दी है कि राज्य में अभी तक म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस संक्रमण के 446 मामले सामने आए हैं और इससे 12 मौतें हुई हैं. उनका कहना है कि कर्नाटक में COVID-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों के तहत डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा रहा है.

नई दिल्लीः कर्नाटक में अब ब्लैक फंगस का संक्रमण भी काफी तेजी से फैल रहा है. राज्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक कर्नाटक में म्यूकोर्मिकोसिस या ब्लैक फंगस संक्रमण के 446 मामले सामने आए हैं और इससे 12 मौतें हुई हैं. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार म्यूकोर्मिकोसिस के इलाज के लिए दवा की 1,000 शीशियों की आपूर्ति कर रहा है, फिलहाल राज्य में 446 लोग इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं.,

मरीजों को लेकर उन्होंने कहा कि 433 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और 11 को घर में आइसोलेशन में रखा गया है. उन्हें भी अस्पतालों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार कर्नाटक में COVID-19 महामारी के बीच स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों के तहत, 1,763 डॉक्टरों और सामान्य चिकित्सकों और 715 विशेषज्ञों की भर्ती की गई है. इसके अतिरिक्त 57 सामान्य सर्जन, 145 स्त्री रोग विशेषज्ञ, 40 ईएनटी विशेषज्ञ, 35 त्वचा विशेषज्ञ, 142 एनेस्थिसियोलॉजिस्ट, 153 बाल रोग विशेषज्ञ, 17 रेडियोलॉजिस्ट की भर्ती की जा रही है.

उन्होंने कहा, "उत्तरी कर्नाटक डॉक्टरों की कमी का सामना कर रहा है और इस तरह के कदम उठाए जाने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा." राज्य की ऑक्सीजन आपूर्ति के बारे में बोलते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र ने 1,200 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन आवंटित की थी और सभी COVID अस्पतालों को पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया है.

राज्य में टीकाकरण अभियान पर उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से कर्नाटक को कोविशील्ड वैक्सीन की 1.05 करोड़ खुराक की आपूर्ति की गई है, जबकि राज्य ने 13.54 लाख की खरीद की गई है, साथ ही COVAXIN की 13.10 लाख खुराक की खरीद की गई है. राज्य में अब तक कुल 1.22 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ेंः
टूलकिट केस: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम Twitter दफ्तर पहुंची

CBI निदेशक की नियुक्ति को लेकर पीएम आवास पर मंथन, जानिए कौन-कौन हैं रेस में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget