एक्सप्लोरर

Independence day 2020: लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए इतने लोगों को किया गया आमंत्रित

सभी प्रवेश बिंदुओं पर आमंत्रित लोगों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की योजना है. लाल किले के अंदर और बाहर नियमित तौर पर सघन सेनेटाइजेशन किया जा रहा है.

नई दिल्ली: लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राजनयिकों, अधिकारियों और मीडियाकर्मियों सहित चार हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है और इसे कार्यक्रम की गरिमा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के संतुलन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है. यह जानकारी शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने दी.

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दो अतिथियों के बीच ‘‘दो गज की दूरी’’ के दिशानिर्देशों के तहत बैठने की व्यवस्था की गई है. इसने कहा कि सलामी गारद पेश करने वाले सदस्यों को पृथक-वास में रखा गया है.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) के कैडेटों को कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया गया है (छोटे स्कूली बच्चों के स्थान पर) और वे ज्ञानपथ पर बैठेंगे.’’

सभी आमंत्रित लोगों से आग्रह किया गया है कि मास्क पहनें. इसने कहा कि स्थल पर लोगों को वितरित करने के लिए मास्क भी तैयार रखे गए हैं.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इसी तरह पूर्व निर्धारित स्थानों पर हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध होंगे. आमंत्रित लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं.’’

इसने कहा कि लोगों की निर्बाध आवाजाही बनाए रखने और भीड़भाड़ से बचने के लिए बैठने के स्थानों और चलने के स्थानों पर लकड़ी की फ्लोरिंग की गई है और दरियां बिछाई गई हैं. इसने कहा कि कतार में लगने से बचने के लिए पर्याप्त चौड़ाई के अतिरिक्त दरवाजे लगाए गए हैं जो मेटल डिटेक्टर से लैस होंगे.

सभी प्रवेश बिंदुओं पर आमंत्रित लोगों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की योजना है. इसने कहा कि लाल किले के अंदर और बाहर नियमित तौर पर सघन सेनेटाइजेशन किया जा रहा है.

मंत्रालय ने बताया कि केवल आमंत्रित लोग ही कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे और जिन लोगों के पास औपचारिक आमंत्रण नहीं है उन्हें ‘‘कार्यक्रम स्थल पर नहीं आना चाहिए.’’ इसने कहा, ‘‘अधिकारियों, राजनयिकों, आम लोगों और मीडिया आदि को चार हजार से अधिक निमंत्रण दिए गए हैं.’’  इसने कहा कि चिकित्सा केंद्र और एंबुलेंस की भी पर्याप्त व्यवस्था है.

यह भी पढ़ें:

केरल विमान हादसा: राहत और बचाव कार्य में लगे मलप्पुरम जिले के 24 अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget