एक्सप्लोरर

तीन दिन की छुट्टी के बाद आज खुले बैंक, आज भी लगी हैं लंबी लाइनें

नई दिल्ली: नोटबंदी का आज 35वां दिन है. पीएम मोदी ने नोटबंदी के लिए देश से पचास दिन मांगे थे. जिसके बाद उन पचास दिनों में से अब सिर्फ 17 दिन बचे हैं और पैसों की दिक्कत लगातार बरकरार है.

LIVE UPDATES

  • तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंकों में भारी भीड़ देखी जा रही है. पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज पीएनबी शाखा के बाहर अब भी लंबी कतार लगी हुई हैं.
  • दिल्ली के नेहरू प्लेस में एसबीआई के बाहर सुबह पांच बजे से लाइन लगी है. जल्दी नंबर आ जाए इसलिए लोग सुबह ही बैंकों के बाहर जमा हो गए.
  • दिल्ली के कनॉट प्लेस में आईसीआईसीआई बैंक के बाहर सुबह चार बजे से लाइन लगी है. लोगों का कहना है कि काम धंधा छोड़कर कैश के लिए ठंड में सुबह लाइन में लगना पड़ रहा है.
  • मुंबई के कांदीवली में एसबीआई के बाहर लंबी लाइन दिखी. बैंक की ब्रांच के बगल में एटीएम भी है लेकिन वो बंद है. एटीएम में पैसे नहीं होने की वजह से जिन्हें कम पैसों की जरूरत है वो भी बैंक की लाइन में खड़े हैं.
  • यूपी के मुरादाबाद में लोग बैंकों से कैश मिलने की उम्मीद में सुबह पांच बजे से ही लाइन में लग गए. लोगों का आरोप है कि आम लोग लाइन में लगे ही रह जाते हैं  और बैंकों से दूसरे लोग कैश लेकर निकल जाते हैं.

 ज्यादातर एटीएम में अब भी पैसा नहीं

दावा किया जा रहा है 95 फीसदी एटीएम अपडेट हो गए हैं लेकिन ज्यादातर एटीएम में अब भी पैसे नहीं हैं. एबीपी न्यूज की पड़ताल में छह बैंकों के एक हजार 64 एटीएम की पड़ताल में सिर्फ 107 में ही कैश मिला बाकी 957 एटीएम खाली मिले हैं. इसका सीधा मतलब है कि नोटबंदी के 35 दिन बाद भी हालात वहीं हैं. लोगों को अब भी कैश के लिए जूझना पड़ रहा है.

तीन दिन की छुट्टी के बाद आज खुले बैंक, आज भी लगी हैं लंबी लाइनें

पेट्रोल पंप पर कैशलेस ट्रांजेक्शन में मिलेगी 0.75% की छूट

आज से पेट्रोल पंप पर कार्ड पेमेंट करने पर 0.75 फीसदी की छूट मिल रही है.  अगर आप पेट्रोल पंप पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेट्रोल या डीजल खरीदते हैं तो आपको कीमत में 0.75% छूट मिलेगी. सरकार की मंशा पेट्रोल पंप पर पीएसयू को बढ़ावा देने की थी.

petrol-pump

जब आप पेट्रोल पंप पर अपने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिए पेमेंट करेंगे तो डिस्काउंट का पैसा अगले तीन दिन में आपके उसी खाते में आ जाएगा जिससे आपने पेमेंट किया है.

छपाई के काम में लगे 200 जवान

वहीं, ज्यादा से ज्यादा नोट बैंकों तक पहुंचे इसके लिए सेना के 200 जवान एमपी के देवास में नोट प्रिटिंग मशीन में छपाई के काम में लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें

पेट्रोल पंप पर डिजिटल डिस्काउंट शुरू, यहां जानें कहां मिलेगा कितना फायदा

ABP की पड़ताल: दिल्ली में SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा के ATMs का हाल

अगले 5 साल में 2000 रुपये का नोट हो जाएगा बंद!

कालेधन की तिजोरी का पता बताने वाले 2000 के नोट का सच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget