एक्सप्लोरर

श्रीनगर: BSF कैंप पर हमला करने वाले तीनों आतंकी ढेर, BSF के ASI बी.के यादव शहीद

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंक के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन छेड़ रखा है और आतंकी और उनके आका इसी से बौखलाए हुए हैं.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर एयरपोर्ट के पास बीएसएफ के कैंप पर हमला करने वाले तीनों आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है. तीन आतंकवादी आज सुबह बीएसएफ के कैंप में घुस गए थे. आठ घंटे से ज्यादा चले इस ऑपरेशन में बीएसएफ के एएसआई बी.के यादव शहीद हो गए हैं.

हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ

इस हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा है. आज सुबह एयरपोर्ट के पास गोगो हमहमा इलाके में 182 बटालियन के बीएसएफ कैंप पर तीन आतंकवादियों ने हमला बोल दिया था. लेकिन कड़ी चौकसी के बीच आतंकवादी खुद ही घिर गए. एक आतंकवादी कैंप के गेट पर ही ढेर कर दिया गया.

आठ घंटे से ज्यादा चला एनकाउंटर

आतंकवादी बीएसएफ कैंप के अंदर बनी ऑफिसर्स मेस तक पहुंच गए थे. आतंकियों और बीएसएफ जवानों के बीच आठ घंटे से ज्यादा एनकाउंटर चला. बीएसएफ कैंप के गेट के पास ही आतंकियों के पास से पांच किलो विस्फोटक भी बरामद हुआ. जिस बीएसएफ कैंप पर हमला हुआ वो एयरपोर्ट से एकदम लगा हुआ है.

श्रीनगर: BSF कैंप पर हमला करने वाले तीनों आतंकी ढेर, BSF के ASI बी.के यादव शहीद

आतंकी बुजदिल, हम डरने वाले नहीं हैं- भारत

सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद से वो डरने वाली नहीं है.गृहराज्य मंत्री हंसराज अहिर ने कहा है कि आतंकी बुजदिल हैं. उनके हमले से भारत डरने वाला नहीं है.

आतंकी हमले के बाद श्रीनगर के बीएसएफ कैंप के आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं, लेकिन हमेशा की तरह इस हमले के बाद भी राजनीति शुरू हो गई है.

कांग्रेस ने उठाए मोदी सरकार पर सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है, ‘’बीएसएफ के जवानों को बधाई, जिन्होंने बड़े हमले को टाल दिया, लेकिन मोदी सरकार में ये छटा बड़ा हमला है.  सरकार विफल है. मोदी जी कब 56 इंच का सीना दिखाएंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’मोदी सरकार उग्रवाद से निपटने का राजनीतिक हल कब निकलेगी? राजनीतिक दृष्टि से मोदी नेतृत्व नाकाम रहा है.’’

2017 में घाटी में हुए40 बड़े आतंकी हमले

बता दें कि 2017 में जम्मू कश्मीर में करीब 40 बड़े आतंकी हमले हुए हैं. इन हमलों में 59 जवान शहीद हो चुके हैं. वहीं भारतीय जवानों ने इस साल अब तक 167 आतंकियों को मार गिराया है.

श्रीनगर: BSF कैंप पर हमला करने वाले तीनों आतंकी ढेर, BSF के ASI बी.के यादव शहीद

सुरक्षा बलों ने आतंक के खिलाफ छेड़ रखा है ऑपरेशन

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंक के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन छेड़ रखा है और आतंकी और उनके आका इसी से बौखलाए हुए हैं. इसीलिए एख बार फिर सरहद पार के आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद ने देश को दहलाने की साजिश रची.

कौन है जैश का सरगना मसूद अजहर?

जैश का सरगना मसूद अजहर वही आतंकी है, जिसे जेल से छुड़ाने के लिए उसके साथी 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान का अपहरण करके कंधार ले गए थे. मसूद अजहर को तब छोड़कर भारत सरकार ने 178 यात्रियों की जान बचाई थी, लेकिन रिहाई के बाद से मसूद अजहर पाकिस्तान में रहकर लगातार हिंदुस्तान के खिलाफ आतंकी वारदातों को अंजाम दे रहा है.

मसूद अजहर के गुनाह

  • 1999 का कंधार कांड
  • 2001 में संसद पर आतंकी हमला
  • 2016 का पठानकोट एयरबेस आतंकी हमला
  • 2016 में उरी के आर्मी कैंप पर आतंकी हमला

पाकिस्तान का वहावलपुर मसूद अजहर का ठिकाना है. भारत की लाख कोशिशों के बाद भी मसूद पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है और साजिशें रच रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget