एक्सप्लोरर

44 दिनों में 26 जवानों की शहादत, बदले में पाकिस्तान को मिली सिर्फ ‘चेतावनी’

पांच फरवरी के बाद 14 जवान शहीद हो गए. इस साल 44 दिन में 26 जवान शहीद हो गए हैं, लेकिन सरकार निंदा कर रही है और पाकिस्तान को सिर्फ कार्रवाई की चेतावनी दे रही है

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में तीन दिन में तीन हमले हुए. पांच फरवरी के बाद 14 जवान शहीद हो गए. इस साल 44 दिन में 26 जवान शहीद हो गए हैं, लेकिन सरकार निंदा कर रही है और पाकिस्तान को सिर्फ कार्रवाई की चेतावनी दे रही है. कल रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण नेमसुंजवां हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि हमले में पाकिस्तान का हाथ है. सीतारमण ने कहा, ‘’पाकिस्तान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. ''पाकिस्तान अब आतंकवाद को पीर पंजाल रेंज के आगे फैला रहा है और भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. भारत का काउंटर-टेररेज़म प्लान पहले ही अमल में लाया जा चुका है.'' 44 दिन के 26 शहीदों की कहानी- 31 दिसंबर 2017 जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के अवंतिपुरा सेक्टर के लेथपोरा इलाके में सीआरपीएफ के कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पर फिदायीन हमला हुआ. इस आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए. 3 जनवरी 2018 जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान पाकिस्तान की तरफ से भारतीय चौकी पर की गई गोलीबारी में शहीद हो गया. 6 जनवरी 2018 जम्मू-कश्मीर के सोपोर शहर में आतंकियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए. वहीं, कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली था. 13 जनवरी 2018 सुंदरबनी सेक्टर में सरहद पार से पाकिस्तान की फायरिंग में लांस नायक योगेश मुरलीधर भड़ाने शहीद हो गए. 28 साल के योगेश मुरलीधर महाराष्ट्र के धुले के रहने वाले थे. 18 जनवरी 2018 जम्मू कश्मीर में भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे आर एस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई है. इस फायरिंग में बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए. 19 जनवरी 2018 पाकिस्तान ने बॉर्डर पर करीब 40 जगहों पर फायरिंग की. इस फायरिंग में बीएसएफ का जवान शहीद हो गए. वहीं आम नागरिकों की भी मौत हो गई है. जबकि कई लोग जख्मी हुए. 20 जनवरी 2018 जम्मू कश्मीर के चार जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगे नागरिक इलाकों और सीमा चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग और गोलाबारी में दो सुरक्षा बलों और दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए. 4 फरवरी 2018 पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर की गई ताबड़तोड़ गोलीबारी में चार जवान शहीद हो गए. 11 फरवरी 2018 जम्मू के सुंजवान में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हुए. जबकि एक जवान के पिता भी आतंकियों के हमले में मारे गए. 12 फरवरी 2018 श्रीनगर में करण सेक्टर में सीआरपीएफ कैंप पर हमले की कोशिश हुई. इस हमले में बिहार के आरा के रहने वाले सीआरपीएफ कांस्टेबल मोजाहिद खान शहीद हो गए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hydrogen Fuel Train: PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
PM मोदी ने दिखाई भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी! जानिए इसकी खासियतें
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget