एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी उच्चायोग से भारत के 23 नागरिकों के पासपोर्ट गायब, विदेश मंत्रालय पहुंचा मामला

पाकिस्तानी उच्चायोग से भारत के 23 नागरिकों के पासपोर्ट गुम होने की खबर पर विदेश मंत्रालय ने एक्शन लेने का काम शुरू कर दिया है. ये सारे पासपोर्ट उन सिख श्रद्धालुओं के हैं जो पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा मत्था टेकने जाने वाले थे.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी उच्चायोग से भारत के 23 नागरिकों के पासपोर्ट गायब हो गए हैं. यह सुरक्षा में कमी का एक गंभीर मामला है. ये सभी पासपोर्ट सिख श्रद्धालुओं के हैं जो पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारा में मत्था टेकने जाने वाले थे. इन गुरुद्वारों में करतारपुर साहिब प्रमुख हैं जहां हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच इस गुरुद्वारे तक पहुचने के लिए स्पेशल कॉरिडोर बनाने की नींव रखी गई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक जिन लोगों के पासपोर्ट गुम हुए हैं उनमें से अनेक लोगों ने पुलिस में इस संबंध में एफआईआर दर्ज करा दिए हैं. एफआईआर दर्ज होने के बाद इस मामले को विदेश मंत्रालय के संज्ञान में लाया गया. मंत्रालय अब इन सारे पासपोर्ट को रद्द करने जा रहा है और इस मसले को पाकिस्तान के समक्ष उठाने जा रहा है. इससे पहले पाकिस्तान ने 3800 भारतीय सिख श्रद्धालुओं को गुरु नानक की 549वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए 21 नवंबर से 30 नवंबर के बीच वीजा जारी किए थे.

जिन सिख श्रद्धालुओं के पासपोर्ट गुम हुए हैं उन लोगों ने पाकिस्तान जाने के लिए वीजा मांगा था. पाकिस्तान ने इस मसले पर पल्ला झाड़ लिया है और कहा कि उनके किसी भी अधिकारी की इसमें कोई गलती नहीं है. हालांकि, ये सारे डॉक्यूमेंट्स दिल्ली के एक एजेंट ने पाकिस्तान हाई कमीशन में जमा कराने के लिए थे. बाद में एजेंट ने कहा कि जब वह हाई कमीशन पासपोर्ट लेने गए थे तो वहां बताया गया कि यहां कोई डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं.

यह भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में पूर्व फौजी जहूर ठोकर समेत 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

राफेल डील: बड़ा खुलासा, जनवरी में आएगी कैग रिपोर्ट, प्रशांत भूषण ने पूछा- फिर PAC ने कैसे देखी रिपोर्ट

देखें वीडियो-

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
जंतर-मंतर हिंसा: SC की जांच कमेटी ने लॉन्च किया पोर्टल, प्रभावितों से मांगी शिकायतें
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget