एक्सप्लोरर

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में हुआ 21 बच्चों का जन्म, तीन की प्रसव के दौरान मौत

ममता यादव नाम की एक महिला आठ मई को गुजरात के जामनगर से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन में चढ़ी थीं. बिहार में गंतव्य स्टेशन पर उतरने पर उनकी गोद में एक बच्ची थी. ममता ने ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया था.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा रही श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनों में 21 बच्चों ने जन्म दिया है. फंसे हुए प्रवासी कामगारों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और छात्रों के लिए रेलवे ने एक मई से स्पेशल श्रमिक ट्रेनें चलाना शुरू किया था.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, एक मई से अबतक इन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में कम से कम 21 बच्चों का जन्म हुआ है. इन सभी बच्चों का जन्म अलग-अलग ट्रेनों में हुआ है. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के महानिदेशक अरुण कुमार ने बुधवार को अपने ट्वीट में लिखा था, "1 मई 2020 से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में पैदा हुए 20 बच्चों का स्वागत है. इस नए #CoronaWorld में आपका स्वागत है."

सरकार की ओर से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, विकलांगों और बुजुर्गों को अपने घर जाने की पहले प्राथमिकता दी जा रही है. दुर्भाग्य से, 16 और 17 मई को अलग-अलग ट्रेनों में सफर कर रहे तीन बेबी की प्रसव के दो घंटे बाद मौत हो गई थी.

20 लाख मजदूर अपने घर पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को बताया था कि भारतीय रेलवे ने एक मई से 1,565 श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से 20 लाख से ज्यादा फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है. अकेले उत्तर प्रदेश में 837, बिहार में 428 और मध्य प्रदेश में 100 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो चुका है.

1565 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, गोवा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे विभिन्न राज्यों से चलाया गया है. रेलवे ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से सभी पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को निलंबित कर दिया था. आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए केवल माल और विशेष पार्सल ट्रेनें ही चलाई जा रही थी.

ये भी पढ़ें-

24 घंटे में कोरोना के 6088 मरीज बढ़े, 148 की मौत, कुल आंकड़ा 1 लाख 18 हजार के पार

रिजर्व बैंक ने पहली बार कहा- 2020-21 में नेगेटिव रह सकती है देश की GDP, पढ़ें प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget