एक्सप्लोरर

Assam News: ‘भारत और ब्रिटेन’ के बीच होगा 2026 का विधानसभा चुनाव, सीएम हिमंत ने ऐसा क्यों कहा?

Assam News: सीएम सरमा ने कहा कि साल 2026 में राज्य विधानसभा चुनाव भारत और ब्रिटेन के बीच लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का समर्थन करने का अभिप्राय पाकिस्तान का समर्थन करना है.

Assam Election 2026: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (4 जून) को कहा कि 2026 में राज्य विधानसभा चुनाव ‘‘भारत और ब्रिटेन’’ के बीच लड़ा जाएगा. हिमंत बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई के राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के एक दिन बाद यह टिप्पणी की है. माना जा रहा है कि उन्होंने यह टिप्पणी गोगोई की ब्रिटिश पत्नी का परोक्ष संदर्भ देते हुए की.

'2,000 फेसबुक अकाउंट असम चुनाव पर बात कर रहे है'

बीजेपी पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई के साथ गौरव गोगोई की पत्नी के कथित संबंधों को लेकर उनपर हमला कर रही है. सीएम सरमा ने यहां एक मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि करीब 2,000 फेसबुक अकाउंट असम विधानसभा चुनावों पर टिप्पणी कर रहे हैं, जिनमें से आधे बांग्लादेश और पाकिस्तान से हैं.

मुख्यमंत्री ने गोगोई की पत्नी और बच्चों की नागरिकता का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘परिवार में एक भारतीय और तीन विदेशी हैं. (विधानसभा चुनाव के लिए) लड़ाई भारत और ब्रिटेन के बीच होगी. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन बड़ा है - भारत या ब्रिटेन.’’ गोगोई की ओर से सीएम सरमा की टिप्पणी पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.

गोगोई ने कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख के रूप में मंगलवार को कार्यभार संभालने के बाद ‘जुज होबो’ (युद्ध होगा) के नारे के साथ अपनी पारी की शुरुआत की और पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए खुद को तैयार करने का आग्रह किया.

10 सितंबर को बहुत कुछ सामने आएगा- सीएम सरमा 

राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत सरकार का नेतृत्व कर रहे सीएम सरमा ने दावा किया, ‘‘अगर भूपेन कुमार बोरा (पूर्व असम कांग्रेस अध्यक्ष) बने रहते तो मुकाबला होता, लेकिन अब कोई मुकाबला नहीं होगा. 10 सितंबर को बहुत कुछ सामने आएगा.’’

असम के मुख्यमंत्री ने पहले दावा किया था कि गोगोई की ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की थी. सीएम सरमा दावा कर रहे हैं कि असम सरकार के पास गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान के साथ घनिष्ठ संबंधों के आरोपों को पुष्ट करने के लिए दस्तावेजी सबूत हैं और वह 10 सितंबर तक सब कुछ सार्वजनिक कर देंगे.

गोगोई और अपने बीच अंतर पूछने पर सरमा ने क्या कहा?

विधानसभा चुनाव में गोगोई और सीएम सरमा के बीच अंतर के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरे घर में कोई विदेशी नहीं है. मेरे घर में मेरी तरह के सभी लोग हैं. इसलिए, उनके और मेरे बीच बहुत बड़ा अंतर है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत संघर्ष के बाद इस पद पर पहुंचा हूं. मेरे पिता मुख्यमंत्री नहीं थे और मेरे पास घर में सोने का चम्मच नहीं था.’’ सीएम सरमा का इशारा गौरव गोगोई के पिता दिवंगत तरुण गोगोई की ओर था. वर्तमान मुख्यमंत्री (हिमंत बिस्वा सरमा) भी तरुण गोगोई सरकार में मंत्री थे.

राहुल गांधी का समर्थन करना पाकिस्तान का समर्थन करना- सरमा 

सीएम सरमा ने दावा किया कि 2026 के चुनावों में बीजेपी विकास कार्यक्रमों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के कारण जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘लोग यह भी जानते हैं कि राहुल गांधी का समर्थन करने का अभिप्राय पाकिस्तान का समर्थन करना है. उनके नाम पर वोट देने का मतलब पाकिस्तान के लिए वोट करना है. राष्ट्रवाद, अस्मिता और विकास के मामले में बीजेपी के अलावा कोई विकल्प नहीं है.’’

उन्होंने दावा किया कि भारत और असम के लिए बीजेपी जरूरी है क्योंकि पार्टी ने अतिक्रमणकारियों से जमीन वापस लेने, बाल विवाह रोकने, गैंडे के शिकार को रोकने और स्थानीय लोगों को हथियार लाइसेंस देने जैसे कई बड़े फैसले लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget