एक्सप्लोरर

बिहार के 60 फीसदी मतदाताओं को मिली राहत, चुनाव आयोग ने किया ऐसा काम, नहीं देना पड़ेगा कोई दस्तावेज

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में काफी आसानी होगी, क्योंकि अब करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं को कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा नहीं करना पड़ेगा.

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार की 2003 की मतदाता सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. इस सूची में 4.96 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं. इससे विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में काफी आसानी होगी, क्योंकि अब करीब 60 प्रतिशत मतदाताओं को कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा नहीं करना पड़ेगा.

चुनाव आयोग के 24 जून 2025 के निर्देशों के अनुसार, 2003 की मतदाता सूची को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को हार्ड कॉपी में उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही, यह सूची ऑनलाइन भी उपलब्ध होगी, ताकि कोई भी व्यक्ति इसे डाउनलोड कर सके और मतदाता सूची में नाम जोड़ने या संशोधन के लिए फॉर्म के साथ इसका उपयोग कर सके.

अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत नहीं

इस सुविधा से मतदाताओं और बीएलओ दोनों को फायदा होगा. जिन मतदाताओं के नाम 2003 की सूची में हैं, उन्हें केवल अपने विवरण सत्यापित करने और फॉर्म जमा करने की जरूरत होगी. इसके अलावा, जिन लोगों का नाम इस सूची में नहीं हैं, लेकिन उनके माता-पिता के नाम हैं, उन्हें अपने माता-पिता के लिए कोई अतिरिक्त दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी. ऐसे मतदाताओं को केवल अपने लिए दस्तावेज जमा करने होंगे.

मतदाता सूची में संशोधन की जरूरत

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और मतदाता पंजीकरण नियम 1960 के तहत हर चुनाव से पहले मतदाता सूची में संशोधन जरूरी है. पिछले 75 सालों से आयोग वार्षिक आधार पर गहन और संक्षिप्त संशोधन करता रहा है. यह प्रक्रिया इसलिए जरूरी है, क्योंकि मतदाता सूची में लगातार बदलाव अपरिहार्य है.

मृत्यु, प्रवास, शादी, नौकरी, शिक्षा या 18 साल की आयु पूरी करने जैसे कारणों से इसमें बदलाव होते रहते हैं. संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, 18 साल से अधिक उम्र के भारतीय नागरिक, जो उस निर्वाचन क्षेत्र के निवासी हों, मतदाता के रूप में पंजीकरण के पात्र हैं. यह कदम मतदाता सूची को पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.

ये भी पढ़ें:- 'पाकिस्तान, बांग्लादेश कर रहे युद्धाभ्यास, चीन भी साथ', ओवैसी का दावा- ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिर लड़ाई होगी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
CJP Protest LIVE: सुबह-सुबह अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है! जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी
LIVE: सुबह-सुबह अभिजीत दीपके की हुंकार- देश जाग उठा है! जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
Embed widget